India vs Pakistan: वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, World Cup भी नहीं कर पाया ये कमाल

India vs Pakistan: वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, World Cup भी नहीं कर पाया ये कमाल

India vs Pakistan: एशिया कप 2022 के ग्रुप ए में 28 अगस्त को भारत और पाक के बीच महा मुकाबला विश्वकप से हटकर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला t20 मैच का मुकाबला बना है। संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप 2022 के पहले छह मैचों को 176 मिलियन लोगों ने देखा।

दोनों देश के मैच ने बनाया रिकॉर्ड

पूरे देश में स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स के इस प्रसारण के देखे गएशहरी और ग्रामीण नंबरों के संयोजन के हिसाब से एशिया कप 2022 में भारत-पाक लीग मैच में 133 मिलियन की संख्या को दर्ज किया है और 13.6 बिलियन मिनट दर्ज किए। 2016 एशिया कप में इन दोनों टीमों के बीच हुए महा मुकाबले की तुलना में लगभग 30% वृद्धि हुई है।

एशिया कप 2022 के ग्रुप ए में बीते रविवार को पाक के खिलाफ विश्व क्रिकेट में सबसे बड़ी प्रतिद्वंदिता के तौर पर करार किया गया। पांड्या के आलराउंडर प्रदर्शन से भारत को एक मनोरंजक मैच में 5 विकेट से जीत प्राप्त हुई थी।

पांड्या बने मैन ऑफ द मैच

अपनी शॉट गन का बढ़िया इस्तेमाल करते हुए पांड्या ने पिच के अतिरिक्त उछाल भी हासिल की और 3/25 के अपने स्पेल के पाक की पारी को लगभग खत्म कर दिया। फिर पाक के खिलाफ 147 रन पर आउट होने के बाद भारत एक ऐसी स्थिति पर पहुंचा, जहां अंतिम 6 ओवर में 59 रन की जरूरत थी वहां से पांड्या और रविंद्र जडेजा ने केवल 29 गेंदों पर 52 रन की शेयरिंग कि भले ही अंतिम ओवर में जडेजा आउट हुए, लेकिन पांड्या ने बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज के छक्के के साथ भारत को जीता दिया।

दर्शकों ने देखा मैच

उन्होंने बोला कि

‘एशिया कप 2022 के लिए रिकॉर्डतोड़ दर्शकों की संख्या, डिज्नी स्टार के फोकस द्वारा बढ़ाए गए प्लेटफार्मों पर प्रशंसकों को एकत्रित करने के लिए क्रिकेट की अद्वितीय शक्ति को प्रदर्शित करती है। हम एशिया कप के कद को एक मार्की टूर्नामेंट के रूप में ऊपर उठाने और भारत बनाम पाक के ‘महानतम प्रतिद्वंद्विता’ के रूप में विस्तार करने पर केंद्रित करते हैं।’

भारत की अगली घरेलू सीरीज 20 सितंबर से मोहाली में होने वाली है। तीन मैचों की सीरीज में मौजूदा टी-20 विश्व कप चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी।

Read More-SL vs PAK: एशिया कप में विजयरथ पर सवार श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें कांटे की टक्कर मैच की मौसम रिपोर्ट