बहुत जल्द एशिया कब शुरू होने वाला है जिसको लेकर भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 27 अगस्त को एशिया कप का आगाज होने जा रहा है दूसरा मैच 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों ही टीमें यूएई के दौरे पर जा रही हैं। भले ही भारतीय टीम (Team India) को पिछली बार 2021 में टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान की टीम से भारी शिकस्त मिली हो लेकिन इस बार भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने का भरपूर प्रयास करेगी।
भारतीय टीम के 5 दिग्गज खिलाड़ी धुआंधार प्रदर्शन करेंगे। भारतीय टीम के इन पांच खिलाड़ियों से पाकिस्तान टीम भी काफी खौफ खा रही हैं। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे …
हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस बार एशिया कप में तहलका मचाते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले दोनों से ही खेलने में माहिर हैं। हार्दिक पांड्या मिडिल ओवर्स में तगड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी चर्चा में बने हुए रोहित शर्मा टिपारी शुरुआती बेहद ही शानदार होती है। रोहित शर्मा इस वक्त बेहद अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।एशिया कप में रोहित शर्मा से बड़ी पारियों की उम्मीद लगाई जा रही है।
भुवनेश्वर कुमार

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एशिया कप में तहलका मचाते हुए नजर। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रहे हैं उनके साथ अर्शदीप सिंह और आवेश खान भी मौजूद रहेंगे।
विराट कोहली

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला भले ही इस वक्त कुछ दिनों से शांत हो। लेकिन इनके शानदार फॉर्म के बारे में पूरी दुनिया जानती है ।विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा धमाकेदार खेलते हुए नजर आते हैं इस बार भी इनसे बहुत बड़ी उम्मीदें हैं।
युजवेंद्र चहल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल एशिया कप में तहलका मचाते नजर आएंगे। युजवेंद्र चहल इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहद कमाल का प्रदर्शन करते हैं इस युजवेंद्र चहल से कई सारी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
Read More-पाकिस्तान के खिलाफ Asia Cup में वापसी कर सकता है यह दिग्गज, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान
