श्रेयस अय्यर के बुरी तरह पीछे पड़ गई है बॉलीवुड अभिनत्री, हॉट तस्वीर के जरिए बल्लेबाज को कर रही INVITE

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) बॉलीवुड की एक अदाकारा के कारण चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस सभी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल अश्वनी अहीर भारतीय बल्लेबाज के निराशाजनक प्रदर्शन पर मजे लेती हुई नजर आ रही है और ऐसा वह एक नहीं बल्कि दूसरी बार कर चुकी हैं। उन्होंने कॉफी डेट का प्रपोजल खिलाड़ी को दे डाला है।
क्या बोली बॉलीवुड एक्ट्रेस
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल अश्वनी अहीर ने कहा कि “श्रेयस अय्यर अगर मैच से पहले मेरे साथ कॉफी पी लेता तो वह भी SKY (सूर्यकुमार यादव) की तरह शतक मारता।” दरअसल, एक लंबे अरसे के बाद टी20 फॉर्मेट में खेलने उतरे श्रेयस अय्यर अपनी फॉर्म की तलाश में है। दूसरे टी20 में वह अच्छी बल्लेबाजी करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट विकेट आउट हो गए थे।
वहीं, तीसरे टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने घातक शॉर्ट गेंद का सामना करते हुए पहली ही गेंद पर पवेलियन की राह लौट गए, जिसे देख कर अश्वनी अहीर ने एक बार फिर 27 वर्षीय खिलाड़ी को मेंशन करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि, “मैंने पहले ही कहा था मेरे साथ कॉफी पीकर जाना, अब मुझे ब्लेम मत करना।”
कौन हैं मॉडल अश्वनी अहीर
आपको बता दें कि इन दोनों ही स्टोरी से जुड़ा हुआ श्रेयस अय्यर की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया। अब अय्यर हमें एकदिवसीय सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। जिसकी शुरुआत 25 नवंबर से होने वाली है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल अश्वनी अहीर (Ashweenee Aher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी हर तस्वीर से फैंस का ध्यान आकर्षित करती हैं, उनका बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पंसद आता है। वह इंस्टग्राम पर अपनी तस्वीरें फैस के बीच साझा करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की बल्लेबाजी पर कमेंट करना शुरू कर दिया है।
Tags: अश्वनी अहीर, इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए, श्रेयस अय्यर,