बॉलीवुड की वो 5 फेमस एक्ट्रेस, जिनका भारतीय क्रिकेटर्स से शादी के बाद खत्म हो गया करियर! वर्ना फिल्म इंडस्ट्री पर आज कर रही होती राज

By Akash Ranjan On November 21st, 2022
बॉलीवुड

क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड का रिश्ता काफी पुराना रहा है। कई खिलाड़ियों के बॉलीवुड अभिनेत्रियों से अफेयर की चर्चा रही है। वहीं, कई खिलाड़ियों ने तो इन खूबसूरत हसीनाओं के साथ शादी तक की है। क्रिकेट और बॉलीवुड का सबसे फेमस रिश्ता भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का है।

खिलाड़ियों से शादी करने के बाद कई अभिनेत्रियों ने एक्टिंग करना जारी रखा है, जबकि कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने शादी के बाद काम करना बंद कर दिया है। आइए एक नजर डालते हैं उन्हीं अभिनेत्रियों पर।

यह भी पढ़ें : Athiya Shetty और KL Rahul इस जगह करने वाले हैं शादी! जानिए कौन-कौन होगा शादी में शामिल

1. हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक

इस लिस्ट में सबसे पहला और सबसे नया नाम है सर्बियाई मॉडल, एक्ट्रेस व डांसर नताशा स्टेनकोविक का। दरअसल, जब पूरे देश में कोविड-19 के चलते दर का माहौल था, तब भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या व नताशा ने एक दम सादगी भरे अंदाज में अपनी शादी की रस्मों को पूरा किया था। नताशा ने 2014 में आई ‘सत्याग्रह’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उस फिल्म में उन्होंने एक आइटम नंबर पर डांस किया था।

साल 2014 में उन्होंने छोटे परदे के लोकप्रिय शो बिग बॉस के घर में भी हिस्सा लिया था। वैसे तो नताशा ने कई गानों में डांस किया है, लेकिन बादशाह के ‘डीजे वाले बाबू’ गाने ने खूब धूम मचाया था। इसके बाद 2019 में झलक दिखला जा ‘रीलोडेड सॉन्ग’ में आखिरी बार नजर आईं। साल 2020 की शुरुआत में ही हार्दिक-नताशा ने सगाई की थी और फिर शादी कर ली। इसके बाद स्टेनकोविक किसी फिल्म व गाने में नजर नहीं आईं और उन्होंने कैमरा से दूरी बना ली।

2. जहीर खान और सागरिका घाटके

भारत के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटके (Sagarika Ghatge) के साथ शादी की थी। इसी साल सागरिका अपनी आखिरी फिल्म ‘इरादा’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने भी अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था। बता दें कि सागरिका ने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में भी काम किया था।

3. हरभजन सिंह और गीता बसरा

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह (Cricketers) की पत्नी गीता बसरा भी उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों (Bollywood Actress) में से एक हैं, जिन्होंने शादी के बाद एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है। बसरा ने 2006 में ‘दिल दिया है’ नाम की फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डैब्यू किया था।

आठ साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद गीता बसरा व हरभजन ने साल 2015 में शादी की थी। हालांकि 2015 में ‘सेकेंड हेंड हस्बेंड’ व 2016 में ‘लॉक’ में काम किया। मगर लॉक गीता की आखिरी फिल्म रही। इसके बाद वह फिल्मों में एक्टिंग करते नजर नहीं आईं। बता दें, बसरा व भज्जी की लव स्टोरी बहुत ही शानदार है।

4. युवराज सिंह और हेजल कीच

युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेज़ल कीच को भला कौन नहीं जानता है। लेकिन काफी कम लोग जानते है की उन्होंने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया है। कीच ने 2011 में आई सलमान खान व करीना कपूर स्टारर फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उस फिल्म के बाद कीच ने कुछ 5 फिल्में की।

हेजल कीच और युवराज सिंह की शादी 2016 में हुई थी और कीच आखिरी बार बांके की क्रेजी बारात नामक फिल्म में आइटम नंबर किया था, जो 2016 में ही आई थी। इससे पहले व 2013 में बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी थीं। शादी के बाद कीच ने अपनी फिल्मी दुनिया को टाटा-बाय बाय कह दिया था।

5. मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने साल 1996 में अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) के साथ की थी। एक लंबे अफेयर के बाद इन दोनों ने शादी का फैसला किया। संगीता ने इसी साल निर्भय में आखिरी बार एक्टिंग की थी। इसके बाद वे फिर कभी पर्दे पर नहीं देखी गई। बाद में, 2010 में इन दोनों का तलाक हो गया।

Tags: बॉलीवुड, भारतीय क्रिकेटर्स,