IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान में बहुत जल्द लगने वाला हैं तड़का, एशिया कप 2022 में इस दिन टकराने वाले हैं भारत और पाकिस्तान

By Twinkle Chaturvedi On July 8th, 2022
IND vs PAK: क्रिकेट के मैदान में बहुत जल्द लगने वाला हैं तड़का, एशिया कप 2022 में इस दिन टकराने वाले हैं भारत और पाकिस्तान

एशिया कप 2022: भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) जब क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे से टकराते हैं, जब वो क्षण किसी विश्व युद्ध से कम नहीं होता। पूरी दुनिया इन दो देशों के बीच होने वाले मैच को लेकर हमेशा उत्साहित रहती हैं। काफी समय से इन दो देशों ने आपसी कारणों से अंतराष्ट्रीय सीरीज खेलनी बंद कर दी हैं। भारत और पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही खेलते हुए नजर आते हैं।

बहुत जल्द ही ये दोनों देशों एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) में आपस में टकराते हुए नजर आने वाले हैं। जिस लम्हे का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा हैं।

एशिया कप 2022 में भिडेंगे भारत और पाकिस्तान

भारत (INDIA) बनाम पाकिस्तान (PAKISTAN) का मैच अगर कोई क्रिकेट फैन ना भी हो उन्हें भी इन दो देशों के भिड़ने का इंतजार रहता हैं। भारतीय टीम अभी एक के बाद एक कई अंतराष्ट्रीय सीरीजों में खेलते हुए नजर आ रही हैं। और पाकिस्तान भी अंतराष्ट्रीय सीरीजों में अपना दम-खम दिखा रहा हैं।

दोनों देश आखिरी बार टी-20 विश्व कप 2021 (T20 WORLD CUP 2021)  में आपस में टकराए थे। पाकिस्तान ने इतिहास बदलते हुए भारत को करारी शिकस्त दी थी। दोनो ही देश आपसी मदभेद के कारण आईसीसी टूर्नामेंट में ही खेलते हुए नजर आते हैं। श्रीलंका अगस्त 2022 में जल्द ही एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का आयोजन करने वाली हैं। जिसमें ये दोनों टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं।

एशिया कप में इस साल का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को खेला जाएगा। सबसे अच्छी बात यह हैं कि यह मुकाबला रविवार के होगा जो कि किसी त्योहार से कम नहीं आंका जाएगा। क्रिकेट फैंस इसे लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

21 अगस्त से शुरू होंगे क्वालिफायर मुकाबले

2018 के बाद लगभग 4 साल के अंतराल के बाद एशिया कप आयोजित हो रहा हैं। भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), बांग्लादेश (BANGLADESH), श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) ही ऐसी टीमें हैं जो पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

हालांकि, नेपाल (NEPAL), ओमान (OMAN), यूएई (UAE) और हांगकांग (HONGKONG) जैसे अन्य देशों को क्वालीफायर के जरिए टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करनी होगी। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि 2022 एशिया कप के लिए क्वालीफायर टूर्नामेंट शुरू होने से एक हफ्ते पहले 21 अगस्त से शुरू होगा।

पिछले दो बार की एशिया कप विजेता भारत दिखाई देगी नए जोश, जुनून के साथ

एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022)  27 अगस्त 2022 से 11 सितंबर 2022 तक श्रीलंका में आयोजित होने वाला हैं। भारतीय टीम एशिया कप के पिछले दो सीजनों की विनर रही हैं। भारत जब पाकिस्तान ने 28 अगस्त को टकराएगी तो मंशा साफ रहेगी कि टी-20 विश्व कप 2021 में मिली 10 विकेट से हार का टीम बदला ले सकें।

रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) एशिया कप में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। उनकी कप्तानी में उम्मीद रहेगी की भारत शानदार प्रदर्शन कर विरोधी टीम को धूल चटा सकें।

Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, बाबर आजम, भारत और पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version