भारतीय टीम के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी से भिड़ी अफगान हसीना वाजमा अयूबी, दिया मुहंतोड़ जवाब

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की दो मैचों (टीम इंडिया और जिम्बाब्वे) से हार के बाद पाकिस्तान की अभिनेत्री सहर शिनवारी ने भारत के लिए भी हार की बद्दुआ दी है। इस ट्वीट को देख अफगान की बिजनेस वुमेन वाजमा अयूबी को गुस्सा आ गया और दोनों की सोशल मीडिया पर भिड़ंत हो गई। वाजमा के जवाब से तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी और भी बौखला गई।
सहर शिनवारी ने ट्वीट कर की भारत की हार की कामना
सहर शिनवारी ने ट्वीट करके जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ भारत की हार की बद्दुआ दी थी और कहा था कि टीम इंडिया की हार के बाद ही उनके दिल को तसल्ली मिलेगी।
अफगान हसीना वाजमा अयूबी को आया गुस्सा
सहर के ट्वीट पर वाजमा अयूबी को गुस्सा आ गया। उसके जवाब में अफगान की बिजनेस वुमेन वाजमा अयूबी ने लिखी कि अल्लाह करें कि भारत वर्ल्ड कप ही जीत जाए। वाजमा अयूबी की बात करें तो वो एक फैशन लेबल चलाती हैं। आपको बता दें इससे पहले एशिया कप 2022 में भी वाजमा अयूबी टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में नजर आई थी, जिस दौरान वो अपने ट्रेडिशनल लुक के कारण इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं।
इस बार भी भारत की हार का ट्वीट देखकर अयूबी को गुस्सा आ गया है। इससे वाजमा अयूबी का टीम इंडिया के साथ प्यार दिखाई देता है। इससे पहले भी सहर शिरवानी अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रही हैं। भारत पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तानी कलाकार सहर शिनवारी ने एक ट्वीट किया था।
जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इस मैच को टीम इंडिया जीत लेता है तो वो अपना ट्वीटर अकाउंट डिलीट कर देगी और कभी वापस नहीं आएगी। ऐसे में भारत की जीत के बाद वो सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स उन्हें ट्रोल करने लगे। फैन्स उन्हें हमेशा के लिए ट्वीटर छोड़कर जाने के लिए कहने लगे तो वह ट्वीटर पर टीम इंडिया के खिलाफ बेकार बातें लिखकर बात से मुकरती नजर आई थीं।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, पाकिस्तान टीम, वाजमा अयूबी, सहर शिनवारी,