एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 राऊंड में भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) की टीमों ने जगह बनाई हैं। सुपर-4 राऊंड के दो धमाकेदार मुकाबले देखे जा चुके हैं। श्रीलंका और पाकिस्तान जिन्होने ग्रुप स्टेज के राऊंड में जिन टीमों से हार मानी थी। उन टीमों को ये टीमें सुपर-4 राऊंड में करारी शिकस्त देकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए आगे बढ़ रही हैं।
आइए एशिया कप 2022 के सुपर-4 राऊंड के दो मुकाबले होने के बाद पाइंट्स टेबल का हाल जानते हैं, साथ ही में आपको यह भी बताते हैं कि कैसे भारतीय टीम अब पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद फाइनल में अपनी जगह बना पाएगी।
एशिया कप 2022 सुपर-4 पाइंट्स टेबल

एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में कल भारत और पाकिस्तान (PAKISTAN) की धमाकेदार भिड़त में अपने शानदार जीत से पाकिस्तान ने सुपर-4 पाइंट्स टेबल में नंबर-2 की पोजिशन हासिल कर ली हैं। टीम 1 मैच में 1 जीत 2 पाइंट्स और +0.126 के रन रेट के साथ इस वक्त दूसरे पायदान पर हैं।
वहीं पहले पायदान पर श्रीलंकाई (SRILANKA) टीम ने अपनी पहली जीत से अभी भी नंबर-1 की कुर्सी पकड़ी हुई हैं। वहीं हार के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) -0.126 के रन रेट के साथ तीसरे पायदान और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) खाते में -0.589 की रन रेट के साथ चौथे नंबर पर हैं।

भारतीय टीम ऐसे पहुंचेगी फाइनल में

भारत अपना पहला मैच हार चुकी हैं, जिसके बाद भारत (INDIA) के लिए मुश्किल थोड़ी ज्यादा हैं। क्योंकि पहला मैच जीतने वाली टीम हमेशा सेफ साइड में रहती हुई नजर आती हैं। भारतीय टीम को अब अपने बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। भारत 6 सितंबर को श्रीलंका (SRILANKA) के साथ उसके बाद 8 सितंबर अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के साथ मैच खेलती नजर आएगी।
अफगानिस्तान ने अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। साथ ही श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और सुपर-4 के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर अपना शानदार गेम दिखाते हुए नजर आ रही हैं। भारत को अपना एशिया कप का टाइटल बरकरार रखने के लिए किसी भी हाल में इन दोनों टीमों को शिक्सत देकर फाइनल का सफर तय करना होगा।

