मिताली राज

महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) की शुरूआत हो चुकी है. पाकिस्तान के खिलाफ जहां पर जीत मिली तो वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब तीसरे मुकाबले में भारत के सामने वेस्टइंडीज की टीम होने वाली है. कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) सलामी बल्लेबाज के रूप में स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) के साथ किस खिलाड़ी को मौका देंगी, ये चर्चा का विषय अभी भी बना हुआ है. खेलने के अंदाज में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

मिताली राज इस खिलाड़ी को बनायेंगी स्मृति मंधाना का जोड़ीदार

पाकिस्तान के खिलाफ अनुभवी स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की विलेन बन गई. लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ स्मृति मंधाना को बड़ी पारी खेलनी होगी. जिससे वो अपनी टीम को मजबूती प्रदान कर सके और विश्व कप में एक मजबूत स्थिति में टीम को ले जाए. मंधाना को बड़ा शतक लगाना होगा.

टीम ने स्मृति की जोड़ीदार के रूप में पाकिस्तान के खिलाफ शेफाली वर्मा (SHEFALI VARMA) को मौका दिया. लेकिन दूसरे मैच में यास्तिका भाटिया को मौका दिया. दोनों ही बहुत अच्छा करने में नाकाम रही है. लेकिन यास्तिका को दूसरा मौका कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) देना चाहेंगी. क्योंकि उनकी फॉर्म बहुत अच्छी चल रही है. वो पिछले मैच में धीमी लेकिन 29 रनों की पारी खेलने में सफल हुई थी.

यास्तिका भाटिका को करनी होगी आक्रामक बल्लेबाजी

सलामी बल्लेबाजी में अब यास्तिका भाटिया (YASTIKA BHATIA) को मिले मौके का बड़ा फायदा उठाना होगा. पिछले मैच में वो बेहद धीमी पारी खेली थी, अब उन्हें बेहद आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी. जिससे वो शेफाली वर्मा की जगह को अच्छे से भर सके और अपनी जगह टीम में पक्की कर सके. कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) को अब इस खिलाड़ी को लगातार मौके देने होंगे, जिससे वो खुलकर बल्लेबाजी कर सके. वेस्टइंडीज के खिलाफ यास्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) की जोड़ी का कमाल का प्रदर्शन करना होगा.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *