IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में जानें कैसा रहेगा पिच का हाल, क्या बनेगा पिच पर 350 से बड़ा स्कोर ?

भारत बनाम वेस्टइंडीजः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू करने वाली हैं, जिसमें वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को क्वीन पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमों के पिछले वनडे सीरीजो की बात करें तो भारत (INDIA) इंग्लैंड (ENGLAND) को हराकर आ रही हैं। वहीं वेस्टइंडीज बांग्लादेश (BANGLADESH) से पिछली वनडे सीरीज हार कर आ रही हैं। दोनों टीमों के बीच करारी जंग देखने को मिलेगी। आइए इस अहम मैच में पिच का हाल कैसा रहेगा आपको बताते हैं-
भारत बनाम वेस्टइंडीज क्वीन पार्क ओवल मैदान पिच रिपोर्ट
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 जुलाई को क्वीन पार्क ओवल मैदान में खेला जाएगा। यह स्टेडियम लगभग तीन साल के अंतराल के बाद एकदिवसीय मैच की मेजबानी कर रहा है। बल्लेबाजों, स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के लिए इस पिच में पर्याप्त मदद है। ट्रैक पर एक समान उछाल है, जो बल्लेबाजों को आकर्षित करेगा। वे सतह पर उछाल पर भरोसा कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपने शॉट खेल सकते हैं।
मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है, और बल्लेबाजों को उनके शॉट्स के समय के लिए पूरा इनाम मिलेगा। यहां तक कि इस मैदान की सीमाएं भी काफी बड़ी नहीं हैं। पेसर मैच के शुरुआती ओवरों में गेंद को मूव करने में सक्षम होंगे। मैच में बादल छाए रहेंगे जो निश्चित रूप से तेज गेंदबाजों के लिए काम करेंगे। बीच के ओवरों में पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिनर भी खेल में जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं।
शिखर धवन और निकोलस पूरन के बीच देखने मिलेगी मजेदार जंग
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले में हमें काफी सारी जंग देखने को मिलेगी। जिनमें से सबसे बड़ी जंग कप्तानों के बीच होगी, शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) के बीच धमाकेदार जंग देखने को मिलेगी। दोनों ही खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाज हैं, ऐसे में अपनी टीम के लिए कप्तान के तौर पर कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा इस पर सबकी नजर रहने वाली हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज के होने वाले मैच के पिच के रिकॉर्ड की बात करें तो, यहां कुल 64 एकदिवसीय मैच खेले गए हैं, जिसमें 34 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत वनडे स्कोर 223 रन है। ऐसे में साफ है कि इस मैदान पर बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं रहा है। यहां आखिरी वनडे 2019 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जहां भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीमः शिखर धवन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज टीमः शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमरह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (सी), रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ
Tags: निकेलस पूरन, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,