IND W vs SL W: एशिया कप के ज़ख्मो का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला टीम, श्रीलंका के खिलाफ मैच की ये रही LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

By Akash Ranjan On September 30th, 2022
IND W vs SL W: एशिया कप के ज़ख्मो का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला टीम, श्रीलंका के खिलाफ मैच की ये रही LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारतीय महिला टीम (India women’s national cricket team) इंग्लैंड के खिलाफ़ उसी के घर में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब आगामी 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 में हिस्सा लेने वाली है। जिसमे भारतीय महिला टीम को अपना पहला ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट में पहला मैच मेजबान बांग्लादेश और थाईलैंड की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा।

वहीं दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी में भारतीय महिला टीम श्रीलंका (IND vs SL) का सामना करेगी। भारतीय टीम को एशिया कप जीतने की सबसे मजबूत टीम माना जा रहा है, ऐसे में आइये जानते है इस मैच से जुडी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों (IND W vs SL W) के बीच अब तक हुए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की बात करें तो यहाँ पर भारतीय टीम का पलड़ा मजबूत है। अधिकतर मौकों पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की है। इन दोनों के बीच 2009 से अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच (IND W vs SL W) खेले गए हैं जिसमें से 16 में भारतीय महिला टीम को जीत मिली है जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बेनतीजा खत्म हुआ है।

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच टी20 मैच कब खेला जाएगा?

एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला शनिवार (1 अक्टूबर) को खेला जाएगा।

एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला बांग्लादेश के सिलहट में खेला जाएगा।

एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच टॉस दिन के 12:30 बजे और मैच की पहली गेंद 1.00 बजे डाली जाएगी।

एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच मैच किस चैनल पर देखा जा सकता है?

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले वुमेंस एशिया कप के इस मैच का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। ऐसे में सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देखे जा सकते हैं।

एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच कहां देख सकते हैं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

IND W vs SL W: दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष, स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, के.पी. नवगीर रिजर्व खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर।

श्रीलंका: चमारी अथापथु (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी, कौशिनी नुथ्यंगा, ओशाधि रणसिंघे, मालशा शेहानी, मदुशिका मेथथानंद, इनोका रणवीरा, रश्मि सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलस।

Tags: एशिया कप 2022, भारतीय महिला टीम, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, श्रीलंका,