IND vs ZIM, STAT REPORT: दूसरे वनडे मैच में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बनें सिराज

भारत बनाम जिम्बाब्वेः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) शुरूआत कर चुकी हैं, सीरीज का पहला वनडे मैच में भारत ने 10 विकेट से जिम्बाब्वे को शिकस्त दी हैं। भारत बनाम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच सीरीज का दूसरा मैच आज 20 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।
शार्दुल ठाकुर के 3 विकेट के चलते जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान 161 रन बना पाई थी। भारतीय टीम ने 25.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य की प्राप्ति कर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) की नाबाद 43 रनों की पारी ने भारत को जीत दिला दी हैं। आज दूसरे वनडे में पांच रिकॉर्ड बने हैं, आइए आपको बताते हैं-
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरे वनडे मैच में बने ये 5 रिकॉर्ड

1. भारत के खिलाफ पिछले पांच वनडों में ऐसा रहा हैं जिम्बाब्वे का प्रदर्शन
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे 161 रन पर ऑलआऊट हो गयी। इसी के साथ जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ पिछले पांच वनडे मैचों में बिना पूरे ओवर खेले आऊट हुई हैं, भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे का पिछले पांच वनडे में प्रदर्शन
168 (49.5 ओवर)
126 (34.3 ओवर)
123 (42.2 ओवर)
189 (40.3 ओवर)
161 (38.1 ओवर)
2. भारत ने अपने पिछले 11 में से 10 वनडे में हासिल की जीत
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज दूसरा वनडे मैच जीतकर भारत ने अपना 10वां वनडे मुकाबला जीत लिया हैं। भारत ने पिछले साल साऊथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 0-3 से हारा था। जिसके बाद से खेले गए 11 वनडे मैचों में से भारत ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल कर ली हैं।
3. रयान बर्ल 1000 रन बनाने से छूके
जिम्बाब्वे के खिलाड़ी रयान बर्ल आज भारत के खिलाफ उतरने से पहले 1000 रनों का आंकड़ा पूरे करने के लिए 53 रन दूर थे। लेकिन आज वो 39 रनों पर आऊट हो गए।
4. सिंकदर रज़ा ने पूरे किए 3500 वनडे रन
जिम्बाब्वे के बल्लेबाज सिकंदर रज़ा ने आज भारत के खिलाफ दूसरे वनडे 16 रनों की पारी खेली। उनकी पारी ने उन्हें वनडे करियर में 3500 रनों का आंकड़ा पार करा दिया हैं। सिकंदर रज़ा अब 3511 वनडे रन पर हैं।
5. सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले खिलाड़ी बने मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज ने आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी शानदार गेंदबाजी की। आज सिराज ने 8 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिए। सिराज ने अपने स्पेल में 2 ओवर मेडन ओवर डालें। सिराज अब तक 10 मेडन ओवर डाल चुके हैं। सिराज ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा अब तक किसी खिलाड़ी ने वनडे फॉर्मेट में ऐसा कारनामा नहीं किया हैं।
Tags: भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद सिराज,