IND vs ZIM: एशिया कप से पहले शानदार फॉर्म में वापसी करना चाहते हैं केएल राहुल, इस खिलाड़ी के साथ ओपनिंग कर मचाएंगे तहलका

केएल राहुलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) शुरूआत कर चुकी हैं, सीरीज का पहला वनडे मैच 18 अग्सत को खेला गया था जिसमें भारत ने 10 विकेट से जिम्बाब्वे को शिकस्त दी हैं। भारत बनाम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच सीरीज का दूसरा मैच 20 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जाएगा।
केएल राहुल (KL RAHUL) पहले मैच में भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर नहीं आए थे, जिससे फैंस भी काफी ज्यादा निराश हुए थे। एशिया कप से पहले क्रिज पर समय बिताने के लिए राहुल अपने आप को ओपनिंग बल्लेबाजी के रूप में मौका देते नजर आ सकते हैं।
केएल राहुल और शिखर धवन कर सकते हैं ओपनिंग
भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) के ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आई थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 10 विकेट से भारत को जीत दिलवाई थी। केएल राहुल (KL RAHUL) इस मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरते, लेकिन भारत का एक भी विकेट ना गिरने के चलते राहुल मैदान पर बल्लेबाजी करते नजर नहीं आए।
केएल राहुल की वनडे में बैटिंग पोजिशिन नंबर-4 ही हैं। लेकिन राहुल लंबे समय बाद चोट से वापसी कर रहे हैं और वो एशिया कप जैसे टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाले हैं। एशिया कप के लिहाज से ही राहुल का क्रिज पर समय बिताना बेहद जरूरी हैं। एशिया कप में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और राहुल की जोड़ी ही ओपनिंग करती दिखाई देगी।
इसलिए इस दौरे के दूसरे वनडे मैच में राहुल ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं। वहीं शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) जो उप-कप्तान नियुक्त हैं। वह राहुल का ओपनिंग पॉर्टनर बनते नजर आएंगे। शिखर धवन पिछले मैच में शानदार थे। इन दोनों की जोड़ी भी भारत को मैच जीतने का कारण बनती नजर आएगी।
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, आवेश खान, मोहम्मद सिराज।
Tags: केएल राहुल, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन, शुभमन गिल,