IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में बड़ी जीत के बाद भी कप्तान केएल राहुल करते नजर आएंगे टीम में 3 बड़े बदलाव, इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री हैं पक्की

राहुल त्रिपाठीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) शुरूआत कर चुकी हैं, सीरीज का पहला वनडे मैच 18 अग्सत को खेला गया था जिसमें भारत ने 10 विकेट से जिम्बाब्वे को शिकस्त दी हैं। भारत बनाम जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच सीरीज का दूसरा मैच 20 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जाएगा। पहले मैच में बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम काफी ज्यादा मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं। भारत दूसरे वनडे में 3 बदलावों के साथ नजर आ सकती हैं। दूसरे वनडे में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती हैं।
1. राहुल त्रिपाठी
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में राहुल त्रिपाठी के खेलने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन पहले वनडे मैच में राहुल खेलते हुए नजर नहीं आए थे। राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) पिछले आईपीएल (IPL) के कुछ सत्र से शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल त्रिपाठी आयरलैंड दौरे में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। जिम्बाब्वे दौरे के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम में राहुल को जगह मिली हैं।
राहुल ने आईपीएल में खेले गए 76 मुकाबलों में 28.1 की औसत से 1798 रन बनाए हैं। वहीं फ्स्ट क्लास में राहुल ने 47 मुकाबलों में 33.9 की औसत से 2540 रन बनाए हैं। राहुल को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती हैं। भारत पिछले मुकाबलों में दो विकेटकीपर के साथ नजर आई थी। मैनेजमेंट दो विकेटकीपर में से एक को रखकर एक की जगह राहुल त्रिपाठी को जगह दे सकती हैं। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) की जगह राहुल त्रिपाठी को जगह मिलती दिखाई दे रही हैं।
2. आवेश खान
आवेश खान (AVESH KHAN) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। आवेश खान एशिया कप 2022 की भारतीय टीम का हिस्सा हैं। भारत इसके बाद सीधा एशिया कप का हिस्सा होगी। ऐसे में मैनेजमेंट आवेश को मौका देती नजर आ सकती हैं। जिससे वो मैदान में समय बिताकर रिधम ला सकें। आवेश खान प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) को दूसरे वनडे मैच में रिप्लेस करते नजर आ सकते हैं।
आवेश खान वेस्टइंडीज दौरे में अपना वनडे डेब्यू किया था, आवेश वेस्टइंडीज दौरे के शुरूआती मुकाबलों में थोड़े से दबाव में नजर आए थे। लेकिन फिर आवेश ने वापसी करते हुए टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबलों में शानदार शानदार प्रदर्शन दिखाया था। जिसके चलते उन्हें एशिया कप में जगह मिली हैं।
3. शाहबाज अहमद
शाहबाज अहमद (SHAHBAZ AHMED) एक ऑलराऊंडर खिलाड़ी हैं, वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) जो चोट के चलते भारतीय टीम में वापसी करते नजर आ रहे थे। लेकिन वो इंग्लैंड में काऊंटी क्रिकेट खेलते हुए चोटिल होकर जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए। शाहबाज अहमद को भारतीय मैनेजमेंट ने वाशिंगटन की जगह पर टीम में जगह दी हैं। शाहबाज को पहले मुकाबले में मौका नहीं मिला था। दूसरे वनडे में भारत शाहबाज अहमद को प्लेइंग 11 में शामिल करती नजर आ सकती हैं।
शाहबाज को कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) की जगह टीम में जगह मिल सकती हैं। शाहबाज ने अब तक 29 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होने 18.6 की औसत से 279 रन और 8.58 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं। शाहबाज का फस्ट क्लास क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन रहा हैं। शाहबाज ने 18 मुकाबलों में 41.6 की औसत से 1041 रन और 2.64 की इकॉनमी से 57 विकेट लिए हैं।
Tags: आवेश खान, केएल राहुल, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज़ अहमद,