IND vs WI: भारत के खिलाफ पहले वनडे में वेस्टइंडीज के ये दो ‘बिग हिटर’ करेंगे पारी की शुरुआत, गेंदबाज़ो की लाइन लेंथ बिगड़ने में है माहिर

By Akash Ranjan On July 22nd, 2022
शाई होप और काइल मेयर्स कर सकते हैं पारी का आगाज

भारत के खिलाफ (IND vs WI) तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies) तैयार है। सीरीज का पहला मैच शुक्रवार 22 जुलाई 2022 को क्वीन्स पार्क ओवल (Queens Park Oval) में खेला जायेगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में टीम की बागडोर होगी।

वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) कैरीबिआई टीम की कमान संभालेंगे। निकोलस पूरन इससे पहले बांग्लादेश दौरे पर तीन मैचों में हार झेल चुके हैं। ऐसे में, वह भारत के खिलाफ जीत की तलाश में उतरेंगे। आइये जानते हैं कि पहले वनडे मैच (WI vs IND) में वेस्टइंडीज टीम की सलामी जोड़ी क्या हो सकती है।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज

इस संयोजन के साथ उतर सकती है वेस्टइंडीज

बांग्लादेश के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में करारी हार झेलने वाली वेस्टइंडीज टीम शाई होप और कप्तान निकोलस पूरन से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी। शाई होप (Shai Hope) का औसत भारत के खिलाफ अच्छा रहा है। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) के वापस लौटने से टीम को संतुलन मिला है। वह पिछले वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे।

शमर ब्रूक्स और ब्रैंडन किंग कर सकते हैं ओपनिंग

शमर ब्रूक्स और ब्रैंडन किंग कर सकते हैं ओपनिंग

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की तरफ से पहले वनडे मैच में शमर ब्रूक्स (Sharmarh Brooks) और ब्रैंडन किंग (Brandon King) ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। पिछले दो सालों में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में काफी बदलवा देखने को मिले हैं। यही कारण है कि कई नए खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला है। टीम के पास बिग हिटर के तौर पर ब्रेंडन किंग मौजूद हैं, जो बीते कुछ समय से विंडीज टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज़ की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में किंग ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में 57 रन की शानदार पारी खेली थी।

वहीं, ब्रेंडन किंग (Brandon King) के जोड़ीदार के तौर पर दूसरे छोर से शमर ब्रूक्स (Shamarh Brook) उनका साथ देते नजर आ सकते हैं। विंडीज टीम के 33 वर्षीय बल्लेबाल अब तक 15 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 532 रन दर्ज हैं। शमर ब्रूक्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालाँकि, ब्रूक्स के पास अच्छी तकनीक के साथ पिच पर टिककर खेलने की क्षमता है। ऐसे में, भारतीय गेंदबाजों के लिए काल बन सकते हैं।

भारत के खिलाफ ऐसी हो सकती है वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत के खिलाफ ऐसी हो सकती है वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), शाई होप (वीसी), शमर ब्रूक्स, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल।

Tags: IND vs WI, वेस्टइंडीज, सलामी जोड़ी,
Exit mobile version