IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के वो 3 खिलाड़ी जो बन सकते है शतकवीर, एक ने तो इंग्लैंड में मचाई थी तबाही

By Akash Ranjan On July 19th, 2022
IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के वो 3 खिलाड़ी जो बन सकते है शतकवीर, एक ने तो इंग्लैंड में मचाई थी तबाही

टीम इंडिया (INDIAN TEAM) 22 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) पर रहेगी। यहां दोनों ही टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों ही सीरीजों में भारत अलग-अलग कप्तान के साथ नजर आने वाली हैं। वनडे में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) कप्तानी संभालते दिखेंगे, वहीं टी-20 में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) नजर आएंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया (Team India) ने अपने दिग्गज सीनियर खिलाडियों को आराम दिया है। जिस वजह से टीम में 16 युवा खिलाड़ियों का चयन किया गया है। आज हम इस लेख में यही जानेंगे की सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में किन 3 खिलाडी के बल्ले से निकल सकती है आग और लगा सकते है शतक।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

भारतीय टीम लम्बे समय से WHITE BALL क्रिकेट में नंबर-4 पर युवराज का रिप्लेसमेंट खोज रही थी। इस दौरान नए-पुराने कुल 18 खिलाड़ियों को इस नंबर पर आजमाया गया, लेकिन कोई भी खुद को युवराज का एक चौथाई भी साबित नहीं कर पाया। अब बीते इंग्लैंड दौरे पर ये परेशानी खत्म हो गई है। सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के रूप में टीम को नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए एक तगड़ा खिलाड़ी मिला है।

अंग्रेजों के खिलाफ टी-20 सीरीज में तीन मुकाबलों की तीन पारियों में सूर्या ने 171 रन बनाए। इसमें एक शानदार शतक भी मौजूद था। सूर्यकुमार पेस और स्पिन दोनों खेलने में एक समान महारत रखते हैं और ख़ास बात है कि सूर्य इस वक़्त बेहद अच्छे फॉर्म में चल रहे है। इस वजह से कयास लगाए जा रहे है कि वेस्टइंडीज दौरे पर सूर्य शतक लगा सकते है।

शिखर धवन

शिखर धवन

इंग्लैंड दौरे के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम वनडे एवं टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के साथ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी। आगामी वनडे सीरीज के लिए नियमित भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आराम दिया गया है। शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की अगुवाई 36 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) कर रहे हैं।

साल 2022 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 3 मैचों में 2 फिफ्टी जड़ी थी। जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में वे चोटिल हो गए और सिर्फ 1 मैच ही खेल पाए। इसके बाद आईपीएल 2022 में शिखर ने अच्छा कमबैक किया था। जिसके बाद से लग रहा है कि शिखर अपने पुराने अंदाज़ गब्बर की लय में पहुंच गए है। पिछले अनुभवों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे है कि धवन ज़िम्मेदारी उठा के शतक लगा सकते है।

ईशान किशन

ईशान किशन

वेस्टइंडीज सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में ईशान किशन(Ishan Kishan) स्टार शिखर धवन के साथ ओपनिंग करने उतर सकते हैं। ईशान हमेशा से ही टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाने के लिए फेमस हैं और वह बड़े स्तर के खिलाड़ी हैं। ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी भी है। विदेशी पिचों पर हमेशा से ही ईशान का बल्ला जमकर बोला है।

ईशान किशन (Ishan Kishan) बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। ईशान किशन जब अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। ईशान किशन ने भारत के लिए तीन वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 88 रन बनाए हैं। इस वजह से कयास लगाए जा रहे है कि ईशान वेस्टइंडीज सीरीज में शतक लगा कर शतकवीर बन सकते है।

Tags: IND vs WI, ईशान किशन, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव,
Exit mobile version