IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में इस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेंगे शिखर धवन, इस खिलाड़ी को देंगे डेब्यू का मौका

शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में अपने इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) को शानदार तरीके से खत्म किया हैं। अब टीम 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दोरा (WEST INDIES TOUR) शुरू करने वाली हैं, जिसमें वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को क्वींस ओवल स्टेडियम (QUEEN OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।
दोनों टीमों के पिछले वनडे सीरीजो की बात करें तो भारत (INDIA) इंग्लैंड (ENGLAND) को हराकर आ रही हैं। वहीं वेस्टइंडीज बांग्लादेश (BANGLADESH) से पिछली वनडे सीरीज हार कर आ रही हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 तैयार हो चुकी हैं। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) टीम का फॉर्म बरकरार रखने के लिए इस प्लेइंग को मौका देंगे।
शिखर धवन इस बल्लेबाजी क्रम के साथ उतरेंगे मैदान में
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के बाद अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते वेस्टइंडीज दौरे में नजर आने वाली हैं। रोहित शर्मा इस सीरीज में टीम के साथ उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए शिखर धवन कप्तानी संभालते हुए नजर आने वाले हैं। वनडे सीरीज में विराट कोहली (VIRAT KOHLI), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) जैसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
शिखर धवन के पास कप्तानी संभालने के साथ-साथ भारत की बल्लेबाजी क्रम को ओपनिंग करते हुए मजबूती देनी की होगी। भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) की ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आती दिखेगी। दोनों भारत के विस्फोटक बल्लेबाज हैं, बस दोनों खिलाड़ियों को क्रिज पर समय बिताकर भारत को अच्छी शुरूआत देनी होगी।
संजू सैमसन (SANJU SAMSON) नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। चार नंबर पर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) नजर आएंगे। वहीं श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) , दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) फिनिशिंग की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
अर्शदीप सिंह को मिलेगा डेब्यू का मौका
अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) को आईपीएल के बाद भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिला था। अर्शदीप ने इंग्लैंड दौरे के टी-20 सीरीज में डेब्यू किया था, अर्शदीप का डेब्यू मैच काफी ज्यादा शानदार था, वह दो विकेट अपने नाम करने में कामयाब हुए थे। टी-20 के बाद अर्शदीप को भारत के वनडे टीम में भी जगह मिली हैं। अर्शदीप वेस्टइंडीज दौरे का हिस्सा हैं, इस दौरे में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जैसे खिलाड़ी हिस्सा नहीं हैं।
शिखर धवन वेस्टइंडीज दौरे में अर्शदीप को वनडे टीम में शानदार डेब्यू का मौका दे सकता हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में आवेश खान (AVESH KHAN), प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) और अर्शदीप सिंह के तेज गेंदबाजी यूनिट के साथ नजर आएगी। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) स्पिनर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11
शिखर धवन, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर) , सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह
Tags: अर्शदीप सिंह, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,