IND vs WI का पूरा मैच यहाँ देख सकते हैं फ्री में, नहीं होगी हॉटस्टार या सोनी लिव की ज़रूरत

By Sameeksha dixit On July 11th, 2023
IND vs WI

IND vs WI: वेस्ट इंडीज का दौरा 12 जुलाई से शुरू हो रहा है. ये दौरा बेहद ही खास होने वाला है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण हैं आगामी वर्ल्ड कप और एशिया कप. ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मैच में सभी ने देखा था की टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही ख़राब रहा था. लेकिन इस बार टीम इंडिया किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है. इसी के साथ बता दें की, टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज (IND vs WI) का मैच ऐसे देख सकते हैं फ्री में.

IND vs WI का शानदार मैच होने जा रहा शुरू, सभी हैं उत्सुक

मिली जानकारी के मुताबिक,  भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. इन मैचों के लिए टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज में है. इस दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है.

टीम इंडिया वेस्ट इंडीज पहुँच चुकी है. अक्सर टीम इंडिया के प्लेयर अपने फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया करते हैं. बता दें की, इस सीरीज के सभी मैचों को आप अब अपने टीवी पर भी फ्री में देख सकेंगे. 12 जुलाई से 13 अगस्त कर होने वाले इस दौरे के सभी मुकाबलों के टीवी पर फ्री में दिखाया जाएगा.\

यहाँ होगा सीधा प्रसारण

बताया जा रहा है की, वेस्ट इंडीज और भारत के बीच दूरदर्शन (डीडी) पर सीधा प्रसारण होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, वनडे सीरीज का प्रसारण हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बांग्ला और कन्नड़ में किया जाएगा.

इतना ही नहीं बल्कि डीडी स्पोर्ट्स के साथ-साथ नेटवर्क के क्षेत्रीय चैनलों डीडी पोधिगई, डीडी सप्तगिरी, डीडी यादगिरी, डीडी बांग्ला और डीडी चांदना पर किया जाएगा. इस बार किसी भी प्रकार के सब्सक्रिप्शन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.

 

ये भी पढ़ें: Mohammad Kaif ने बताया की अगर रोहित शर्मा के पास होगा ये गेंदबाज़, तो टीम इंडिया के सर ही सजेगा वर्ल्ड कप का ताज

Tags: टीम इंडिया, टीम वेस्टइंडीज,
Exit mobile version