भारत बनाम वेस्टइंडीजः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 3-1 से आगे चल रही हैं। सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय खिलाड़ियों के ऑलराऊंड प्रदर्शन के आगे वेस्टइंडीज की टीम अपने घुटने टेकते हुए नजर आई थी। सीरीज का आखिरी मैच 7 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय टीम इस मैच में भी अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी। आइए भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांचवे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट जानते हैं।
भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20 मैच पिच रिपोर्ट

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पांचवा मुकाबला अमेरिका के फ्लोरिडा (FLORIDA) के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क में खेला जाएगा। इस मैदान में उन्होंने यहां खेले गए छह टी20 मैच में से तीन में जीत प्राप्त की हैं, जबकि भारत ने केवल दो जीते हैं। इस मैदान में अब तक 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 7 बार और रन चेज करने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं। भारत ने सीरीज का चौथा मुकाबला इसी मैदान पर 59 रनों से जीता हैं, जिस कारण भारत पांचवे मैच में पूरा एंडवान्टेज लेते दिखेगी।
इस स्टेडियम ने कुछ हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में खेले गए सभी 24 खेलों का औसत स्कोर 157 है। यह इशारा करता है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने इस स्थान पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस स्थान पर विकेट आमतौर पर गेंदबाजों द्वारा कई गति के साथ लिए जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैच के चलते ही पिच धीमी हो जाती है।
यहां की ताजा पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान सहायता प्रदान करती है, भारत ने पिछले मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी कर 191 रन बनाए थे। जिसके बाद रविवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। यहां की पिच नई हैं इसलिए बल्लेबाज परिस्थितियों का पूरा फायदा उठा पाएंगे और खूब रन बना पाएंगे।
पांचवे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज टीमः ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, डेवॉन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, ओबॉड मैकॉय, अकील होसैन, हेडन वॉल्श जूनियर।
भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।
