IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के चौथे टी20 मुकाबले में जानें कैसा रहेगा पिच का हाल, क्या पार होगा 200 का आंकड़ा

By Twinkle Chaturvedi On August 5th, 2022
IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के चौथे टी20 मुकाबले में जानें कैसा रहेगा पिच का हाल, क्या पार होगा 200 का आंकड़ा

भारत बनाम वेस्टइंडीजः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही हैं। सीरीज के तीसरे मैच में भारत की शानदार बल्लेबाजी के चलते वेस्टइंडीज को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का चौथा मैच 6 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जाएगा।

इस मैच में जीत दर्ज कर भारत सीरीज जीतने की ओर जाना चाहेगी वहीं वेस्टइंडीज की टीम जीत दर्ज कर वापसी की ओर देख रही होगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला हैं। दोनों टीम चौथा और पांचवा मुकाबला अमेरिका के फ्लोरिडा में खेलती नजर आएगी। आइए जानते हैं, भारत बनाम वेस्टइंडीज के चौथे टी20 मैच में पिच का हाल कैसा रहेगा-

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच पिच रिपोर्ट

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला अमेरिका के फ्लोरिडा (FLORIDA) के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क में खेला जाएगा। इस मैदान में उन्होंने यहां खेले गए छह टी20 मैच में से तीन में जीत प्राप्त की हैं, जबकि भारत ने केवल दो जीते हैं। साल 2016 में भारत ने यहाँ वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए एक मैच में मात्र 1 रन से हार प्राप्त की थी। इस मैदान में अब तक 9 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 7 बार और रन चेज करने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं।

इस स्टेडियम ने कुछ हाई स्कोरिंग  मैच देखने को मिले हैं, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में खेले गए सभी 24 खेलों का औसत स्कोर 157 है। यह इशारा करता है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने इस स्थान पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस स्थान पर विकेट आमतौर पर गेंदबाजों द्वारा कई गति के साथ लिए जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैच के चलते ही पिच धीमी हो जाती है।

यहां की ताजा पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान सहायता प्रदान करती है, शनिवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। यहां की पिच नई होगी इसलिए बल्लेबाज परिस्थितियों का पूरा फायदा उठा पाएंगे और खूब रन बना पाएंगे।

चौथे टी20 मैच के लिए भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज टीमः  ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, डेवॉन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, ओबॉड मैकॉय, अकील होसैन, हेडन वॉल्श जूनियर।

भारतीय टीमः  रोहित शर्मा /ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन।

Tags: निकोलस पूरन, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,