IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का धमाकेदार चौथा मुकाबला कब, कहां और कैसे देखें, जानें इसकी पूरी जानकारी

By Twinkle Chaturvedi On August 5th, 2022
IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का धमाकेदार चौथा मुकाबला कब, कहां और कैसे देखें, जानें इसकी पूरी जानकारी

भारत बनाम वेस्टइंडीजः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रही हैं। सीरीज के तीसरे मैच में भारत के शानदार बल्लेबाजी के चलते वेस्टइंडीज को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का चौथा मैच 6 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज की लाइव स्ट्रीमिंग आप कैसे देख पाएंगे आइए आपको बताते हैं-

चौथे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी क्योंकि दोनों टीमें मैच जीतना चाहेगी। भारत (INDIA) की कोशिश एक तरफ मैच जीतकर सीरीज जीतने की होगी। वहीं वेस्टइंडीज (WEST INDIES) चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज के आखिरी मुकाबले को निर्णायक मुकाबला बनाना चाहेगी। दोनों ही टीम की ओपनिंग जोड़ी मैच में जीत की वजह बनेगी। दोनों टीमों की अब तक की जीत में ओपनिंग बल्लेबाजों ने अहम रोल निभाया हैं।

भारत ने पहला मुकाबला रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की अर्धशतकीय पारी और तीसरा मुकाबला सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की शानदार पारी से जीता था। वही वेस्टइंडीज की टीम की पहली जीत में भी ओपनिंग बल्लेबाज ने ही भूमिका निभाई थी। ओपनिंग बल्लेबाजी के अलावा टीम के गेंदबाजों के ऊपर भी काफी नजर रहने वाली हैं। देखना होगा कौन सी टीम अपना दम दिखाकर चौथा टी20 मुकाबला अपने नाम करेगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच 6 अगस्त को भारतीय समय से शाम 8 बजे, अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क में खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स (DD SPORTS) पर होगा।

 चौथे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी। 5 मैचों की टी20 सीरीज का टेलीकास्ट भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा, जो की डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित होंगे। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code एप पर भी देखी जा सकेगी।

Tags: निकोलस पूरन, भारत बनाम वेस्टइंडीज, रोहित शर्मा,
Exit mobile version