IND vs WI: सीरीज के आखिरी मुकाबले में बेंच की ताकत आजमाने भारतीय टीम करेगी 3 बड़ा बदलाव, जानें क्या रविंद्र जडेजा की होगी वापसी

भारत और वेस्टइंडीजः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) पर हैं, टीम ने वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शानदर जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं। सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 27 जुलाई को क्वीन्स पार्क ओवल स्टेडियम (QUEENS PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज ही टीमें पिछले दोनो मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आयी हैं।
भारत ने आखिरी ओवर में मैच पलटते हुए रोमांचक तरीके से जीत हासिल की हैं। भारतीय टीम आखिरी मुकाबले में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी। वहीं वेस्टइंडीज भारत से क्लीन-स्वीप होने से अपने आप को रोकना चाहेगी। सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत जीतने और बेंच की ताकत आजमाने के लिए इन 3 बदलावों के साथ नजर आ सकती हैं।
1. आवेश खान की जगह अर्शदीप सिंह को मिलेगा प्लेइंग 11 में मौका
वेस्टइंंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में आवेश खान (AVESH KHAN) ने वनडे प्रारूप में अपना डेब्यू किया था। आवेश खान का डेब्यू ठीक-ठाक ही रहा हैं। उनके पास कितनी काबिलियत हैं हम सब जानते हैं धीरे-धीरे वह रिधम में आ जाएंगे। अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) जो वेस्टइंडीज दौरे मे भारत का हिस्सा हैं। अब तक मुकाबलों में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं।
ऐसे में तीसरे वनडे में भारत बेंच की ताकत आजमाने के लिए अर्शदीप सिंह को डेब्यू कैप दे सकती हैं। अर्शदीप टी-20 में टीम में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ चुके हैं। अर्शदीप की ताकत को टीम मैनेजमेंट को वनडे में आजमाने के लिए वनडे में मौका देना चाहिए। भारतीय टीम आवेश खान की जगह पर अर्शदीप को मौका दे सकती हैं। इस बदलाव के साथ भारतीय टीम नजर आ सकती हैं।
2. रविंद्र जडेजा फिट हुए तो बन सकते हैं प्लेइंग 11 का हिस्सा
रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) वनडे सीरीज शुरू होने से पहले घुटने की चोट के चलते दो मैचों से बाहर हो गए थे। टीम मैनेजमेंट ने जानकारी देकर यह कहा था कि वह तीसरे वनडे में शायद वापसी करते दिख सकते हैं। जडेजा की वापसी उनके चोट पर निर्भर होगी। अगर रविंद्र जडेजा तीसरे मैच के लिए फिट होते हैं तो वह खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
अगर रविंद्र जडेजा प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे तो किस खिलाड़ी को बाहर किया जाए, इस पर बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा। क्योंकि अक्षर पटेल पिछले मैच में शानदार फॉर्म में थे और दीपक हुड्डा भी जिम्मेदारी निभाते दिख रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि अगर रविंद्र जडेजा टीम में वापसी करेंगे तो इन दोनों खिलाड़ियों में से किसे होना बाहर हना पड़ेगा।
3. ईशान किशन संभालते दिख सकते हैं विकेटकीपिंग का जिम्मा
भारतीय टीम अगर इस लिहाज से जाए की हर सदस्य को एक बारी खेलने का मौका दें तो ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को तीसरे वनडे में जगह मिल सकती हैं। ईशान दोनों मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। ओपनिंग शिखर धवन और शुभमन गिल करते हुए नजर आ रहे हैं।
ईशान को तीसरे वनडे में बेंच की ताकत आजमाने के लिए शामिल किया जा सकता हैं। क्योंकि संजू सैमसन (SANJU SAMSON) बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में शानादर नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम शायद ही कुछ बदलाव करें। भारत सीरीज जीत चुकी हैं इसलिए शायद वो यह बदलाव करती हुई नजर आ सकती हैं।
Tags: अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, रविंद्र जडेजा,