IND vs WI: शिखर धवन की शानदार पारी समेत ये 3 कारण बने भारत की जीत की बड़ी वजह, सीरीज में गब्बर एंड कंपनी ने बनाई 1-0 से बढ़त

By Twinkle Chaturvedi On July 23rd, 2022
IND vs WI: शिखर धवन की शानदार पारी समेत ये 3 कारण बने भारत की जीत की बड़ी वजह, सीरीज में गब्बर एंड कंपनी ने बनाई 1-0 से बढ़त

शिखर धवनः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WEST INDIES TOUR) शुरू कर रही हैं, जिसमें टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम (QUEEN’S PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN)  ने आज टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।

भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आयी। शिखर धवन के 97 और शुभमन गिल के 64 रनों की मदद से भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 305 रन ही बना पायी। भारतीय टीम ने 3 रनों से यह मुकाबला और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं। आज तीन कारण रहे जिसके चलते भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

1. शिखर धवन की शानदार पारी बनी भारत की जीत की वजह

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की गैरमौजूदगी में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) को भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। शिखर धवन आज के मैच में भले ही टॉस हार गए थे। लेकिन बल्लेबाजी करते वक्त हर पल को शिखर धवन ने अपना बनाया हैं। शिखर धवन ने आज 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 97 रनों की शानदार पारी खेली।

शिखर आज मात्र 3 रन से अपने शतक से चूक गए, जिसकी निराशा फैंस के साथ-साथ उन्हें भी काफी हुई होगी। लेकिन एक कप्तान के रूप में शिखर ने आज निराश नहीं किया। भारत के लिए ओपनिंग करते हुए कप्तानी और जिम्मेदारी भरी पारी खेली। शिखर की पारी आज भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह हैं। उम्मीद रहेगी की शिखर आगे भी इसी तरह अपनी जिम्मेदारी का आनंद लेते दिखे।

2. भारत की ऊपरी ऑर्डर बल्लेबाजी ने दिखाया शानदार अंदाज

भारत में पहली पारी में मैच के हर एक पल को अपने नाम किया हैं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आज 308 रन बनाए। आज कप्तान शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ओपनिंग करने उतरे थे। ओपनिंग ने ही आज भारत को आधा मैच जीतवा दिया हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच आज 119 रनों की साझेदारी हुई।

शुभमन गिल ने आज 6 चौकों और 2 छक्को की मदद से 64 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान शिखर ने 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। कप्तान शतक से सिर्फ 3 रन से चूक गए। श्रेयस अय्यर पिछले काफी समय से थोड़े आऊट ऑफ फॉर्म थे, आज उन्होने 54 रनों की पारी खेली। तीनों ही खिलाड़ियों के बल्ले से आज अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। जिसने भारत को 300 प्लस का स्कोर दिया।

3. मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी

मोहम्मद सिराज ने आज 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए रन देकर विकेट अपने नाम किए। सिराज ने भारत के लिए पहला विकेट शाई होप के रूप में लिया था। फिर सिराज ने कप्तान निकोलस पूरन को आऊट किया। जो शानदार नजर आ रहे थे, पूरन को 26 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा। मैच पूरा वेस्टइंडीज के पक्ष में ही जाता हुआ दिख रहा था।

वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 15 रन की दरकार थी। सिराज भारत के लिए आखिरी ओवर डालने आए। सिराज ने अपनी गेंदों को पूरी तरह ठिकाने में रखा। जिसके चलते सिराज 15 रन आखिरी ओवर में डिफेंड कर पाए और भारत 3 रनों से मुकाबला जीत गई। भारत की जीत में आज सबसे बड़ी भूमिका मोहम्मद सिराज ने ही निभाई हैं।

Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद सिराज, शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर,
Exit mobile version