IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के टी20 सीरीज का दूसरा मैच 2 घंटे देरी से होगा शुरू, इस मैच की यह परेशानी के साथ सामने आ रही एक और बड़ी परेशानी

भारत बनाम वेस्टइंडीजः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ इस वक्त पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलते हुई दिखाई दे रही हैं। भारत इस वक्त सीरीज में 1-0 से आगे हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज 1 अगस्त को वॉर्नर पॉर्क (WARNER PARK) में खेला जाने वाला हैं। यह मुकाबला भारतीय समय रात 8 बजे से शुरू होने वाला था। लेकिन अब यह मुकाबला दो घंटे देरी से रात 10 बजे से खेला जाएगा। मैच के इतनी देरी से शुरू होने का कारण हम आपको स्पष्ट करते हैं-
रात 10 बजे से शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के टी20 सीरीज का दूसरा मैच
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज रात 8 बजे से शुरू होने वाला था। लेकिन जानकारी के अनुसार यह मैच 2 घंटे देरी से शुरू किया जाएगा क्योंकि खिलाड़ियों का लगेज स्टेडियम में नहीं पहुंचा हैं। इसलिए मैच देरी से शुरू होगा।
वेस्टइंडीज क्रिकेट (WEST INDIES CRICKET) ने जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा हैं-
“सीडब्ल्यूआई के नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण, महत्वपूर्ण टीम सामान त्रिनिदाद से सेंट किट्स में पहुंचने में महत्वपूर्ण देरी हुई है। नतीजतन, आज का मैच दूसरा गोल्डमेडल टी 20 कप मैच दोपहर 12:30 बजे (11:30 बजे जमैका / 10 बजे भारत) शुरू होने वाला है। सीडब्ल्यूआई हमारे मूल्यवान प्रशंसकों, प्रायोजकों, प्रसारण भागीदारों और अन्य सभी हितधारकों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।”
*CWI STATEMENT* Delayed start time for 2nd Goldmedal T20I Cup match, powered by Kent Water Purifiers | New Start Time: 12:30PM AST (11:30am Jamaica/10pm India)https://t.co/q1J5FBdZAh https://t.co/dy59uajSr8
— Windies Cricket (@windiescricket) August 1, 2022
सीरीज के आखिरी मैचों को लिए भी खड़ी हो रही परेशानी
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के आखिरी मुकाबलों के लिए भी एक परेशानी सामने आ रही हैं। सीरीज के आखिरी दो मुकाबले अमेरिका में खेले जाएंगे, मीडिया रिपोर्ट्स में आ रही जानकारी के अनुसार वेस्टइंडीज और भारतीय खिलाड़ियों को अब तक वीजा नहीं मिला हैं। वीजा नहीं मिलने के कारण सीरीज के मुकाबले वेस्टइंडीज में ही खेले जा सकते हैं।
सीरीज में 1-0 से आगे हैं भारतीय टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के 3-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया टी20 सीरीज में भी दमखम दिखाती हुई नजर आ रही हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के 64 और दिनेश कार्तिक के 41 रनों की मदद से 191 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था।
भारत के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते वेस्टइंडीज सिर्फ 122 रन ही बना पाई थी। आज भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का होने वाला दूसरा मुकाबला भी काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला हैं। देखना दिलचल्प होगा कि भारत मजबूती बरकरार रखेगी या फिर वेस्टइंडीज की टीम पलटवार करेगी।
Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम,