IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच कब -कहां और कैसे देखें? जानिए रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

By Akash Ranjan On July 24th, 2022
भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरे वनडे का लाइव प्रसारण कहां

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला जायेगा।इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया (Team India) ने 3 रनो से अपने नाम कर लिया था।

जिसके बाद मेजबान टीम दूसरे मुकाबले में पलटवार करने की फ़िराक़ में है। जबकि भारतीय टीम की कोशिश होगी की दूसरा मैच भी जीत कर इस वनडे सीरीज अपने नाम कर ले। अब ऐसे में यह दूसरा मैच बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। तो आइये जानते है यह दूसरा मैच कब कहाँ और कैसे लाइव टेलीकास्ट देख सकते है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा मैच कब-कहां और कैसे देखे?

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा मैच कब-कहां और कैसे देखे?

दरअसल, पहले वनडे को जीत के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें लगातर दूसरी जीत पर होगी। वहीं, पहले वनडे में जिस प्रकार का प्रदर्शन वेस्टइंडीज की टीम ने दिखाया था, उसे वो बरकरार रखना चाहेगी और मैच को जीतना चाहेगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा?

IND vs WI के बीच दूसरा वनडे मैच 24 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

IND vs WI के बीच दूसरा वनडे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्‍पोर्ट्स 1.0 (DD Sports 1.0) पर देख सकते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी।

दरअसल 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है। ऐसे में एशिया कप से पहले भारतीय टीम इन दोनों सीरीज को जीतकर घर वापसी करना चाहेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमरह ब्रूक्स, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (सी), रोवमैन पॉवेल, अकील होसेन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स।

भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा/ आवेश खान / अर्शदीप सिंह।

Tags: IND vs WI 2nd ODI, टीम इंडिया, भारत बनाम वेस्टइंडीज,
Exit mobile version