IND vs WI: वनडे में जीत के बाद पहले टी-20 मैच के लिए पक्की हुई भारत की प्लेइंग 11, कप्तान रोहित शर्मा इस धाकड़ खिलाड़ी की कराएंगे टीम में वापसी

By Twinkle Chaturvedi On July 29th, 2022
IND vs WI: वनडे में जीत के बाद पहले टी-20 मैच के लिए पक्की हुई भारत की प्लेइंग 11, कप्तान रोहित शर्मा इस धाकड़ खिलाड़ी की कराएंगे टीम में वापसी

रोहित शर्माः भारत (INDIA) का वेस्टइंडीज दौरा (WEST INDIES TOUR) काफी ज्यादा शानदार जा रहा हैं। शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने कल 27 जुलाई को वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 119 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं। वनडे सीरीज के बाद अब बारी टी-20 सीरीज की हैं। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) वापस से टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।

इस सीरीज में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) भी खेलते दिखाई देंगे। टी-20 सीरीज का पहला मैच 29 जुलाई को ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी (BRIAN LARA CRICKET ACEADMY) में रात 8 बजे से भारतीय समय से खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ किस प्लेइंग 11 को मौका दे सकते हैं। आइए आपको बताते हैं-

पहले टी-20 मुकाबले में यह होंगे रोहित शर्मा के धुरंधर बल्लेबाज

वनडे सीरीज में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज में भी दबदबा कायम रखना चाहेगी। इस टी-20 सीरीज से रोहित शर्मा ROHIT SHARMA) वापस से कप्तानी संभालते दिखेंगे। सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए अपना पॉर्टनर ऋषभ पंत को बना सकते हैं, ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने इंग्लैंड दौरों (ENGLAND TOUR) के मुकाबले में ओपनिंग की है।

ऋषभ को और निखारने के लिए टीम मैनेजमेंट उन्हें ओपनिंग की जिम्मदारी दे सकती हैं। तीन नंबर पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) नजर आ सकते हैं, श्रेयस वनडे सीरीज में अच्छे नजर आए, टी-20 में भी वो मौके का फायदा उठाते नजर आ सकते हैं। चार नंबर पर सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) और पांच नंबर पर हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और छठे नंबर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) फिनिशिंग की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

पहले टी-20 मुकाबले में यह होगी रोहित शर्मा की गेंदबाजी यूनिट

टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा 4 तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ नजर आने वाले हैं। तेज गेंदबाजों में रोहित शर्मा आवेश खान (AVESH KHAN), हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA), भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) और हर्षल पटेल (HARSHLA PATEL) पर भरोसा जताते नजर आएंगे। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) वनडे सीरीज में खेलते दिखाई दिए थे, लेकिन वह टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं।

रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) जो चोटिल हो जाने के कारण वनडे सीरीज खेलते नजर नहीं आए थे। टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वह पहले स्पिनर और ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे साथ ही रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) प्लेइंग 11 हिस्सा हो सकते हैं।

पहले टी-20 मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन।

Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version