IND vs WI: टी20 सीरीज में भारतीय टीम से वनडे का हिसाब चुकता करने उतरेगी वेस्टइंडीज, पहले मुकाबले में ऐसी होगी प्लेइंग-11

By Akash Ranjan On July 29th, 2022
IND vs WI: टी20 सीरीज में भारतीय टीम से वनडे का हिसाब चुकता करने उतरेगी वेस्टइंडीज, पहले मुकाबले में ऐसी होगी प्लेइंग-11

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 29 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 8 बजे से ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Cricket Academy), त्रिनिदाद में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर टिकी है।

वेस्टइंडीज अब लगातार 9 वनडे मैच में हार गए हैं। हालांकि वेस्टइंडीज टी20 फॉर्मेट में वापसी करने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए बताते है विंडीज और भारत के बीच खेले जाने वाला पहला टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 कैसी होगी।

टी20 सीरीज में ODI सीरीज का बदला लेना चाहेगी वेस्टइंडीज

टी20 सीरीज में ODI सीरीज का बदला लेना चाहेगी वेस्टइंडीज

भारत (WI vs IND) के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली 3-0 से शिकस्त के बाद निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की कप्तानी में वेस्टइंडीज पलटवार करने से बिल्कुल नहीं चूकेगी। इस हार का बदला टी20 सीरीज में लेने की मेजबान टीम पूरी कोशिश करेगी। खास बात ये है कि विंडीज टीम में हिटिंग बल्लेबाजों कमी नहीं है, जो टी20 के लिहाज से पूरी दुनिया में अलग-अलग कारनामों के लिए मशहूर हैं। इनमें बड़े-बड़े शॉट लगाने की काबिलियत है।

वेस्टइंडीज टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों में भी गेम पलटने की काबिलियत है, जो कभी भी अकेले की बदौलत मैच जिता सकते हैं। ऐसे में इन्हें किसी भी परिस्थिति में कम नहीं आंका जा सकता है। अगर जीत हासिल करनी है तो दोनों ही टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

टी20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच होगी काटें की टक्कर

भारतीय टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को कम नहीं आँका जा सकता। वेस्टइंडीज और भारत के बीच टी20 रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों बराबरी पर रही हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मुकाबले अपने किये हैं। भारतीय टीम ने साल 2010 में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ उसकी ही सरजमीं पर पहला मुकाबला खेला था।

जिसमें टीम इंडिया को 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। फिर साल 2011 में जब दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भिड़ी तब भारतीय टीम ने 16 रन से मुकाबला जीत लिया था। बता दें कि वेस्टइंडीज की सरजमीं पर भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 रन विराट कोहली के नाम दर्ज है। हालाँकि, विराट कोहली इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज टीम: काइल मेयर्स, बैंडन किंग, शरमार्ह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान एवं विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वॉल्श जूनियर, डोमिनिक ड्रेक, अल्जारी जोसेफ, आकील होसेन, ओबेड मैककॉय

Tags: IND vs WI 1st T20, ब्रायन लारा स्टेडियम, भारत बनाम वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11,
Exit mobile version