IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 में 68 रनो से रौंदा, पहले बल्ले फिर गेंद से टीम इंडिया ने मचाया आतंक

By Akash Ranjan On July 29th, 2022
68 रनों से टीम इंडिया ने मैच किया अपने नाम

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 29 जुलाई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs WI 1st T20) शाम 8 बजे से ब्रायन लारा स्टेडियम (Brian Lara Cricket Academy), त्रिनिदाद में खेला गया। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के सामने टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सामने थे। टॉस जीतकर निकोलस पूरन ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक के तूफानी पारी से 20 ओवर में 6 विकेट पर 190 रन बनाये। जवाब में 191 रनो का पीछा करने उतरी मेज़बान टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 122 रन ही बना सकी। और टीम इंडिया 68 रनो से मैच जीत गई, जिससे भारत ने 5 टी 20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

टीम इंडिया ने 20 ओवर में बनाये थे 190 रन

टीम इंडिया ने 20 ओवर में बनाये थे 190 रन

बता दें वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में विंडीज टीम को रनों का टारगेट दिया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों पर 24 रन बनाकर अकील हुसैन (Akeal Hosein) की गेंद पर आउट हो गए।

वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से भारतीय फैंस को एक बड़ी पारी देखने की उम्मीद थी, लेकिन अय्यर ने चार गेंदों का सामना करते हुए अपना विकेट गंवा दिया। हालांकि इस दौरान अय्यर अपना खाता तक नहीं खोल पाए और मैकॉय की गेंद का शिकार बने। वहीं उनके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भी सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे, बता दें पंत 10 रन बनाकर कीमो पाल की गेंद पर कैच आउट हो गए।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर अपनी अर्धशतकीय पारी पूरी की, जो कि उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 27वां अर्धशतक रहा। इसके अलावा हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) की गेंद पर एक रन बनाकर कैच आउट हुए। इतना ही नहीं टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने चोट से ठीक होकर इस मैच में वापसी की थी।

दिनेश कार्तिक

लेकिन वो कुछ खास पारी नहीं खेल पाए और 13 गेंदों का सामना करते हुए महज 16 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट हो गए। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने टीम इंडिया की पारी को संभाला और 19 गेंदों में ताबड़ तोड़ 41 रन बन कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 190 तक पहुंचाया।

रोहित शर्मा ने पहले टी20 मैच में खेली अर्धशतकीय पारी

रोहित शर्मा ने पहले टी20 मैच में खेली अर्धशतकीय पारी

दरअसल वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। जहां उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से पारी का आगाज करते हुए मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात से सभी को काफी प्रभावित किया।

बता दें पहले टी20 मैच में हिटमैन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए दमदार अर्धशतकीय पारी खेली, जो कि उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 27वां अर्धशतक रहा। लेकिन रोहित शर्मा ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन बनाए और जेसन होल्ड की गेंद पर हेटमायर के हाथों कैच आउट हुए।

टीम इंडिया के गेंदबाज़ो के सामने वेस्टइंडीज ने टेके घुटने

टीम इंडिया के गेंदबाज़ो के सामने वेस्टइंडीज ने टेके घुटने

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की। काइल मेयर्स (Kyle Mayers) और शमराह ब्रुक्स (Shamarh Brooks) ने पारी की शुरुआत की। दूसरे ही ओवर में काइल मेयर्स के रूप में विंडीज को पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) द्वारा डाली गई दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मेयर्स बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, उन्होंने अपने बल्ले को रोका और गेंद बल्ले पर लगकर सीधा हवा में और भुवनेश्वर कुमार ने आसान सा कैच लपका।

वेस्टइंडीज को दूसरा झटका तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने जेसन होल्डर (Jason Holder) के रूप में बड़ा विकेट लिया, होल्डर खाता भी नहीं खोल सके और बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद शमराह ब्रुक्स भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की गेंद पर बोल्ड हो गए, ब्रुक्स ने 20 रन बनाए।

वेस्टइंडीज को तीसरा झटका कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के रूप में लगा। जब वह क्रीज पर जम चुके थे तब अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने उन्हें पवेलियन भेजा। अश्विन ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें विकेट कीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ताश के पत्तो जैसी बिखर गई और अंत में मेज़बान टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर महज 122 रन ही बना सकी और टीम इंडिया 68 रनो से मैच जीत गई, जिससे भारत ने 5 टी 20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

Tags: IND vs WI 1st T20, टीम इंडिया, भारत बनाम वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज,
Exit mobile version