IND vs SL: पाक के खिलाफ हार की बौखलाहट के बाद रोहित शर्मा प्लेइंग 11 में कर सकते हैं चुभने वाले ये 2 बड़े बदलाव

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का सुपर-4 स्टेज शुरू हो चुका हैं। अब हमें दो बेहरतरीन धमाकेदार मुकाबले टीमों के बीच देखने को मिले हैं। अब सुपर-4 राऊंड का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 6 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) से 5 विकटों से हारा था। भारत ने इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी शानदार दिखाई लेकिन टीम की गेंदबाजी क्रम द्वारा वह इंटेट देखने को नहीं मिला।
भारत को अब यहां से अपने दोनों मुकाबलों को जीतने की जरूरत हैं। क्योंकि इससे ही टीम फाइनल की ओर प्रवेश कर पाएगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) पिछली हार के बाद प्लेइंग 11 में बदलाव करते नजर आ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं वह बदलाव क्या-क्या होंगे-
1. ऋषभ पंत
भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) एशिया कप 2022 में भारत के पहले मैच का हिस्सा नहीं थे। फिर उन्हें हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग 11 में जगह मिली थी, लेकिन यहां उनकी बैटिंग नहीं आई थी। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के पहले मुकाबले में ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में जगह मिली। लेकिन ऋषभ पंत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था।
ऋषभ मात्र 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋषभ शादाब खान की गेंद पर खराब शॉर्ट खेल कर अपना कैच सेफ हैंड असिफ अली को थमा बैठे। ऋषभ से भारतीय खेमे को काफी ज्यादा उम्मीदें थी। हमने ऋषभ के आऊट होने के बाद कप्तान रोहित और उनके बीच उनके शॉर्ट को लेकर ही कहासुनी देखने को भी मिली।
दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) जो विकेटकीपिंग में ऋषभ से ज्यादा अनुभवी और बल्लेबाजी में भी भारत के लिए आक्रमकता दिखाते नजर आ सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में दिनेश कार्तिक की वापसी साफ-साफ नजर आ रही हैं। एक बार फिर अब ऋषभ को टीम से बाहर बैठना पड़ेगा।
2. युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) का एशिया कप के 3 मुकाबलों में प्रदर्शन उतना शानदार बिल्कुल नहीं रहा हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में युजी ने बहुत रन लुटाए हैं। स्पिन क्रम की जिम्मेदारी संभालने के नाते भारतीय खेमा और फैंस उनसे ज्यादा की उम्मीद लगाए बैठे हैं। चहल ने पाकिस्तान के खिलाफ 10.75 की खराब इकॉनमी से गेंदबाजी कर 43 रन लुटाए थे और महज 1 विकेट अपने नाम किया था।
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 3 गेंदबाजी विकल्प हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के साथ उतरते हुए नजर आएंगे। इस वक्त भारतीय टीम में रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज स्पिनर मौजूद हैं, जो अब तक एक भी मैच खेलते हुए नजर नहीं आए हैं।
रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ मैच में युजवेंद्र चहल की जगह पर रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) को मौका दे सकते हैं। अश्विन अपना कहर बल्ले और गेंद से दिखाते नजर आ सकते हैं। अश्विन के टीम में होने से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही भारत को गहराई मिलेगी।
श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविचंद्रन अश्विन, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
Tags: ऋषभ पंत, एशिया कप 2022, दिनेश कार्तिक, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा,