IND vs PAK: घटिया शॉट खेलकर आउट हुए ऋषभ पंत तो रोहित से हुई तीख़ी बहस, ड्रेसिंग रूम का VIDEO हुआ वायरल

By Akash Ranjan On September 5th, 2022
IND vs PAK: घटिया शॉट खेलकर आउट हुए ऋषभ पंत तो रोहित से हुई तीख़ी बहस, ड्रेसिंग रूम का VIDEO हुआ वायरल

पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर-4 के अहम मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 7 विकेट पर 181 रन बनाये। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 60 रनो की पारी खेली लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपने बल्ले से निराश किया। पंत ने ख़राब शॉट लगा कर अपना विकेट गंवाया जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उन्हें फटकार भी लगाई जिसके वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा ने लगाई ऋषभ पंत की क्लास

वहीं, इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वायरल वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में कुछ कहते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि जिस तरह ऋषभ पंत आउट हुए, उससे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खफा हो गए। जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के सामने अपनी नाराजगी जताई। इस वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा ऋषभ पंत से खासे नाराज हैं।

यहाँ देखें वीडियो

https://twitter.com/rishabh2209420/status/1566446091448434688?s=20&t=_znyuh49loxBDxgSmRCpNw

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) के सुपर 4 का आज दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam ) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ताबड़तोड़ शुरूआत की, और विराट कोहली की अर्धशतक की वजह से 20 ओवर में भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाये। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 19.5 में 182 रन बना कर मैच जीत लिया।

Tags: ऋषभ पंत, एशिया कप 2022, रोहित शर्मा,
Exit mobile version