भारतीय टीम

बैंगलोर के पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच का पहला दिन भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने अपने नाम किया था. अब दूसरे दिन का पहला सेशन भी पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा है. जहाँ पर पहले जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके बाद रोहित शर्मा ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया. इतिहास रचने वाले बुमराह की फैंस ने इस दिग्गज खिलाड़ी से तुलना कर दी है. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का जादू बल्ले से चला.

जसप्रीत बुमराह की फैंस ने इस दिग्गज खिलाड़ी से कर दी तुलना, जमकर की तारीफ

पहले दिन का खेल खत्म हुआ तो श्रीलंका की टीम 86 रनों पर 6 विकेट गंवा चुकी थी. आज के दिन बचे हुए 4 विकेट से श्रीलंका ज्यादा रन नहीं जोड़ पाई और 109 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. आज के दिन जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने 2 तो वहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण इस पारी में बुमराह ने कुल 5 विकेट अपने नाम करके इतिहास रच दिया.

बुमराह ने अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं, जिसके कारण ही उनकी तुलना कुछ फैंस दिग्गज कपिल देव (KAPIL DEV) से कर रहे हैं. वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने 1 विकेट गंवा कर 72 रन बना लिए हैं. जिसके कारण ही अब भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की बढ़त 215 रनों की हो गई हैं. सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का जलवा रहा.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *