उमरान मलिक
उमरान मलिक

भारतीय टीम (INDIA)  और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम (ARUN JAITLEY STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेल रही हैं। साऊथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया हैं। भारत को प्लेइंग 11 को लेकर सबसे हैरानी की बात यह रही की ना तो उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और ना ही अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) में से किसी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला हैं।

उमरान मलिक और अर्शदीप को प्लेइंग 11 में ना देख भड़क उठे फैंस

भारत और साऊथ अफ्रीका एक साथ पांच टी-20 मैचों की सीरीज आज से खेलना शुरू कर रही हैं। सीरीज का पहला मैच आज अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। आज जब भारत के प्लेइंग 11 की घोषणा हुई तो हर कोई इस बात से दंग रह गया की उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह दोनों को ही प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली।

ऐसी उम्मीद थी की दोनों में से किसी एक को आज पहले टी-20 मुकाबले में डेब्यू का मौका मिल सकता हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। अब फैंस उन्हें प्लेइंग 11 में ना देखकर सोशल मीडिया में जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट