IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के ये 3 खिलाड़ी भारतीय टीम को पड़ सकते हैं बहुत ज्यादा भारी, अकेले कर सकते हैं मैच खत्म

By Shadab Ahmad On May 21st, 2022
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के ये 3 खिलाड़ी भारतीय टीम को पड़ सकते हैं बहुत ज्यादा भारी, अकेले कर सकते हैं मैच खत्म

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के ठीक बाद एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट का दौर शुरु होने वाला है। इसमें 9 जून से दक्षिण अफ्रीका (SOUTH AFRICA) की टीम 5 टी20 मैच भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के साथ खेलेगी। यह दौरा आगामी टी20 विश्वकप की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा।

इसमें भारतीय टीम की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। दक्षिण अफ्रीका ने 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं। यह खिलाड़ी अकेले भारतीय टीम को हराने में सक्षम हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो 3 खिलाड़ी…..

क्विंटन डी कॉक

आईपीएल 2022 (IPL 2002) में दक्षिण अफ्रीका टीम के 7 प्रमुख खिलाड़ी खेल रहे हैं। इसमें टीम के प्रमुख बल्लेबाज से लेकर गेंदबाज तक शामिल हैं। इसी में एक नाम सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (QUINTON DE KOCK)  का है। यह मौजूदा समय में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं और काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते हुए पिछले मैच में 70 गेंद पर 140 रन की पारी खेली थी। इसके साथ ही यह आईपीएल (IPL) के इस सीजन के 13 मैचों में 503 रन बना चुके है। पिछले दो महीने से खेलते हुए यहां के अधिकांश गेंदबाजों को पढ़ व जान चुके हैं, यह साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरे में भारतीय टीम के खतरनाक साबित हो सकते हैं।

तबरेज शम्सी

तबरेज शम्सी  (TABRAIZ SHAMSI) दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के चाइनामैन गेंदबाज हैं। मौजूदा समय में यह आईपीएल (IPL) का हिस्सा नहीं है। साउथ अफ्रीका के अधिकांश गेंदबाज आईपीएल खेल रहे हैं। इन गेंदबाजों को पिछले 2 महीनों से बल्लेबाज खेल रहे हैं।

इस कारणवश इन गेंदबाजों को खेलने में टीम के खिलाड़ियों को दिक्कत नहीं आएगी लेकिन तबरेज शम्सी आईपीएल में नहीं आए हैं तो यह खतरनाक साबित हो सकते हैं। वैसे भी भारतीय पिचें हमेशा से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती हैं। ऐसे में अगर तबरेज शम्सी की फिरकी चली तो यह भारतीय टीम पर भारी पड़ सकती है।

एडन मार्क्रम

दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम के हुनरमंद बल्लेबाज एडन मार्क्रम (AIDEN MARKARAM) भी आईपीएल 2022 का हिस्सा हैं। यह सनराइजर्स हैदाराबाद की टीम में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। शुरुआती जोड़ी के असफल हो जाने के बाद कई बार एडन मार्क्रम ने पारी को संभालने का कार्य किया है और कई मैचों में आखिरी समय में आकर फिनिशर के रोल को भी निभाया है।

अब तक एडन मार्क्रम ने 13 मैच की 11 पारियों में 360 रन बनाए हैं। इनका स्ट्राइक रेट 140 से अधिक का रहा है। यह भी पिछले 2 महीने से आईपीएल खेलने के कारण पिच व अधिकांश गेंदबाजों का अनुभव इनको हो गया है। यह भारतीय टीम पर भारी दिख सकते हैं।

 

 

Tags: एडन मार्क्रम, क्विंटन डिकॉक, भारतीय क्रिकेट टीम, साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम,
Exit mobile version