IND vs SA: सीरीज कब्जाने उतरेगी साउथ अफ्रीका की टीम, कप्तान तेम्बा बावुमा लेंगे बड़ा फ़ैसला उतरेंगे अपनी इस प्लेइंग 11 को

By Akash Ranjan On June 16th, 2022
IND vs SA: सीरीज कब्जाने उतरेगी साउथ अफ्रीका की टीम, कप्तान तेम्बा बावुमा लेंगे बड़ा फ़ैसला उतरेंगे अपनी इस प्लेइंग 11 को

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच (IND vs SA) शुक्रवार यानि 17 जून 2022 को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा। पहले तीन टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीकी की टीम ने दो और टीम इंडिया ने 1 मैच जीती है। वहीं, साउथ अफ्रीका के पास इस टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त है। लिहाज़ा अफ्रीकी टीम का मनोबल हाई होगा।

वहीं, इस सीरीज पर कब्ज़ा करने के लिए अफ़्रीकी टीम को महज एक मुकाबला जीतना है। ऐसे में, चौथे टी-20 मुकाबले में अफ़्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) प्लेइंग-11 में क्या बदलाव करेंगे और किसको शामिल करेंगे आइये जानते हैं इस लेख के द्वारा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज में अब तक क्या हुआ?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया था। 212 रनों के बड़े लक्ष्य के बावजूद साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। दूसरे मैच में भी साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से मैच अपने नाम किया।

तीसरा मैच विशाखापट्नम में खेला गया, जो भारत के लिए करो या मरो वाला था। इस मुकाबले में भारत का टॉप आर्डर और गेंदबाजी दोनों कमाल की रही, और यही कारण रहा कि टीम ने 48 रनों से जीत दर्ज की। अब भी सीरीज में साउथ अफ्रीका 2-1 से आगे हैं। राजकोट मैच में अगर साउथ अफ्रीका जीत दर्ज़ करती है तो सीरीज भी जीत लेगी, और अगर भारत जीत जाती है तो अंतिम पांचवां मैच फाइनल होगा, फिर उस मैच को जो जीतेगा वही सिकंदर कहलायेगा।

साउथ अफ़्रीका की संभावित प्लेइंग-11

1. तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma)
2. रेजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks)
3. ड्वेन प्रेटोरियस (Dwaine Pretorius)
4. रस्सी ड्यूसेन (Rassie van der Dussen)
5. हेनरिक्स क्लासेन (Heinrich Klaasen)
6. डेविड मिलर (David Miller)
7. वेन पार्नेल (Wayne Parnell)
8. कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada)
9. केशव महाराज (Keshav Maharaj)
10. एनरिक नॉर्खिया (Enrique Norkhia)
11. तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi)

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

एडेन मारक्रम, डेविड मिलर, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, रेजा हेन्ड्रिक्स, तेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, द्वैत प्रीटोरियस, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी नागिदी, तबरेज शम्सी, वेन पार्नेल

सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम का पिछला टी20 रिकॉर्ड

सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में इससे पहले कुल 3 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। 2 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जबकि 1 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

Tags: IND vs SA, भारत, साउथ अफ्रीका, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम,
Exit mobile version