IND vs SA 1st T20: प्लेयर ऑफ़ द मैच डेविड मिलर ने खोला अपनी सफ़लता का राज़, बताया कैसे आया बल्लेबाजी में फर्क

By Akash Ranjan On June 10th, 2022
IND vs SA 1st T20: प्लेयर ऑफ़ द मैच डेविड मिलर ने खोला अपनी सफ़लता का राज़, बताया कैसे आया बल्लेबाजी में फर्क

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पहला टी20 आज खेला दिल्ली (Delhi) में खेला गया। बतौर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और तेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) आमने-सामने थे। साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकट के नुकसान पर 211 रन बनाये थे। जवाब में लक्ष का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20वें ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज़ कर लिया। डेविड मिलर (David Miller) को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

रसी वन डर डूसेन और डेविड मिलर ने दिलाई जीत

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से रसी वन डर डूसेन (Rassie van der Dussen) ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रस्सी 46 गेंदों में 5 छक्के और 7 चौके की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं, इस मैच डेविड मिलर (David Miller) ने भी दमदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मिलर के बल्ले से यह अर्धशतक उस समय निकला जब अफ़्रीकी टीम के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मिलर इस मैच में 31 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौके की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे।

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) सस्ते में आउट हो गए। हालाँकि, ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) की 13 गेंदों में 29 रनों की पारी ने हर्षल पटेल (Harshal Patel) द्वारा आउट होने से पहले घर वापस ला दिया। क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) को अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 22 रन पर आउट किया।

प्लेयर ऑफ़ द मैच डेविड मिलर

डेविड मिलर (David Miller) को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। मिलर ने अपनी इस मैच जिताऊ पारी को उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा क़रार दिया। मैच के बाद मिलर ने कहा कि,

” जाहिर तौर पर पिछले कुछ वर्षों में मेरे खेल को बेहतर ढंग से समझने के लिए काफी मेहनत लगी। लक्ष्य का पीछा करते समय दो खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। रस्सी ने कुछ बड़े ओवरों के साथ पिछले छोर पर शानदार प्रदर्शन किया। मेरी उनसे यही बात थी कि बस कोशिश करो और रुको।”

डेविड मिलर (David Miller) ने आगे कहा,

“विश्वास एक चीज है जिसने मेरे करियर को बदल दिया। अधिक गेम जीतने और अधिक निरंतरता को समझने से आपको अधिक विश्वास मिलता है। मैं कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिए काफी तैयार हूं। बस फर्क रखना चाहता हूँ।”

Tags: IND vs SA 1st T20, डेविड मिलर, प्लेयर ऑफ़ द मैच, साउथ अफ्रीका,
Exit mobile version