भारत की डेथ गेंदबाजी के चिंता के बीच इन 3 कारणों ने दी खुशखबरी, अफ्रीकी टीम को रौंद कर दर्ज कर की ऐतिहासिक जीत

By Twinkle Chaturvedi On October 3rd, 2022
टीम इंडिया

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 2 अक्टूबर को साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम (BARSAPARA CRICKET STADIUM) गुवाहाटी में खेलती हुई नजर आ रही थी।  आज भारत की बल्लेबाजी के दौरान हमें केएल राहुल (KL RAHUL), विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) का कमाल का शो देखने को मिला।

जिसके चलते भारत ने 237 रनों का पहाड़ बोर्ड पर लगाए थे। डेविड मिलर (DAVID MILLER) की शतकीय पारी से साऊथ अफ्रीकी टीम पूरी तरह लड़ती हुई नजर आयी।

लेकिन अंत में भारत ने 16 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली हैं। भारत ने पहली बार साऊथ अफ्रीका को घर में हराकर इतिहास रचने का काम किया हैं। आज भारत की जीत के 3 कारण रहें हैं, आइए आपको बताते हैं-

1. भारत के बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी

आज भारतीय टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करनी उतरी थी। भारत की ओपनिंग जोडियों के बीच काफी समय से लंबी साझेदारी नही हो रही थी। लेकिन आज इतिहास हमने बदलते देखा। आज रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग बल्लेबाज बनकर साऊथ अफ्रीका पर कहर बनकर टूटे। दोनों के बीच आज पहले विकेट के लिए 96 रनों की शानदार साझेदारी हुई।

रोहित शर्मा ने आज 43 रनों की पारी खेली। केएल राहुल जो पिछले मैच में अपनी धीमी पारी के लिए ट्रोल हो रहे थे। आज 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से 57 रनों की बढ़िया पारी खेली। तीन नंबर पर आए विराट कोहली भी 49 रनों पर अंत तक नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव तो आज फिर कुछ अलग ही करते नजर आए।

सूर्यकुमार यादव ने आज 61 रनों की शानदार पारी खेली। उसके बाद अंत में उतरे दिनेश कार्तिक ने 17 रनों के नाबाद पारी के साथ भारत को 237 रनों पर पहुंचाया। कुल मिलाकर आज भारत की बल्लेबाजी को पूरे 100 में से 100 अंक मिलते हैं। यह शानदार बल्लेबाजी आज भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह हैं।

2. सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारी

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) आज एक बार फिर अपना 360 अंदाज दिखाते हुए नजर आए हैं। आज सूर्या चौके और छक्कों में ही डील करने का सोच कर आए थे। एक के बाद एक सूर्या के बल्ले से निकलती यह पारियां भारतीय टीम को मजबूत बना रही हैं।

आज सूर्या ने विराट कोहली के साथ मिलकर 100 रन से ज्यादा की साझेदारी भी निभाई। आज सूर्या ने 18 मात्र गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्या को कोई भी बल्लेबाज अपना शिकार नहीं बना पाया। लेकिन सूर्या ने आज 61 रनों पर रन आऊट होकर अपनी पारी का अंत किया। सूर्या की अकेले की पारी आज भारतीय टीम की जीत का बड़ा कारण रही हैं।

3. अर्शदीप सिंह की पावरप्ले की गेंदबाजी

आज जीतनी शानदार भारतीय टीम की गेंदबाजी थी उतनी गेंदबाजी थी। टीम ने शुरूआत अच्छी की लेकिन डेथ गेंदबाजी फिर से चिंता का विषय बनी हुई हैं। 237 रनों के इतने बड़े टारगेट में भारत ने सिर्फ 17 रनों से जीत दर्ज की। लेकिन अर्शदीप सिंह आज एक बार फिर शुरूआत में शानदार थे।

उन्होने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर दो बल्लेबाजों को शून्य पर आऊट किया। अगर शायद अर्शदीप ने वो विकेट नहीं लिए रहते थे तो साऊथ अफ्रीका आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लेती थी। अर्शदीप सिंह की पावरप्ले की गेंदबाजी आज भारतीय टीम के जीत की वजह रही हैं।

 

Tags: अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव,