IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इन 17 खिलाड़ियो को मौका देंगे चयनकर्ता, दिग्गज की होगी वापसी

By Twinkle Chaturvedi On May 11th, 2022
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इन 17 खिलाड़ियो को मौका देंगे चयनकर्ता, दिग्गज की होगी भारतीय टीम में वापसी

मभारतीय टीम जल्द ही नीली जर्सी पहनकर साऊथ अफ्रीका के साथ खेलने के लिए तैयार है। साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम जल्द ही भारत दौरे के लिए आ रही है जिसमें दोनों टीमों के बीच 5 अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच 9 जून से भारत के अलग-अलग मैदानों दिल्ली, बैंगलोर, कटक, विजाग और राजकोट में खेला जाएगा जिसकी घोषणा बीसीसीआई ने पहले ही कर दी थी। भारतीय टीम ने अपना पिछला टी-20 अंतराष्ट्रीय श्रृंखला श्रीलंका के साथ खेला था जिसे भारत ने 3-0 से विजयी होकर अपने नाम किया था।

अनुभव और युवा प्रतिभा के साथ बनेगी भारतीय टीम

Virat Kohli says MS Dhoni's role as India mentor will boost team's T20 World Cup chances | Cricket News | Sky Sports

भारतीय टीम हमेशा अनुभवी खिलाड़ी और युवा प्रतिभा के साथ अपना ढांचा स्थापित करती है। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भी भारत अपने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभा के साथ मिलकर अपनी टीम बनाएगी जिसका लक्ष्य मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाना और हर चीज़ों से सीख लेकर जीतने की होगी। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की बात करें तो ओपनिंग जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की रहेगी इस आईपीएल सीजन भले ही दोनों का बल्ला शांत सा रहा है पर नीली जर्सी में दोनों ही बल्लेबाज आग की तरह रन बरसाते है। तीसरे नंबर पर विराट कोहली अपना कहर दिखाते दिखेंगे और चौथे नंबर पर केएल राहुल अपना कमाल लाजवाब फॉर्म दिखाते नज़र आएंगे।

मिडिल ऑर्डर को श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक संभालते दिखेंगे। टी-20 भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक एक नया नाम है जिस तरह से वो इस आईपीएल सीजन में बल्लेबाजी कर रहे है उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल सकता है। इस तरह से विकेटकीपिंग के लिए  ऋषभ पंत, ईशान किशन और दिनेश कार्तिक के रूप में तीन विकल्प भारत के पास होंगे।

शानदार गेंदबाजी क्रम के साथ उतरेगी भारतीय टीम

Jasprit Bumrah says he is 'ready to captain India' after Virat Kohli steps down as Test skipper | Cricket News | Zee News

जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, आवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज़ और भुवनेश्वर कुमार सारे गेंदबाज़ आईपीएल में अपना शानदार खेल दिखा रहे है। सभी का फॉर्म में होकर अच्छी इकॉनमी के साथ गेंदबाजी करना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है।

सूर्यकुमार यादव, दीपक चहर, टी.नटराजन और वाशिंगटन सुंदर पहले ही चोटिल होने के कारण आईपीएल में नहीं खेल रहे है। जाहिर है ये खिलाड़ी साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारत की ओर से खेलते दिखाई नहीं देंगे।

 साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की 17 सदस्यों की टीम

Rohit Sharma named T20 captain as India announce squad for NZ series; Virat Kohli rested | Sports News,The Indian Express

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, आवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज़ और भुवनेश्वर कुमार।

 

Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, साऊथ अफ्रीका,