IND vs SA: इन 3 कारणों ने सीरीज क्लीन स्वीप करने के मनसुबों पर फेरा पानी, अब टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने तक भारत को नहीं आएगी नींद

IND vs SA: इन 3 कारणों ने सीरीज क्लीन स्वीप करने के मनसुबों पर फेरा पानी, अब टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने तक भारत को नहीं आएगी नींद

भारतीय टीम (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 4 अक्टूबर को होल्कर स्टेडियम इंदौर (HOLKAR STADIUM INDORE)  शाम 7 बजे से खेला जा रहा था।  साऊथ अफ्रीका ने आज पहले बल्लेबाजी करते हुए रिली रॉसो के नाबाद शतकीय पारी के चलते 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 178 रनों पर ही  सिमट कर रह गई। अफ्रीका ने 49 रनों से मैच अपने नाम कर लिया हैं।  भारत ने भले ही सीरीज जीती हो लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह हार उनके लिए एक बुरे सपने की तरह हैं।  आज भारत के हार के तीन कारण रहे हैं।

1. भारत की फ्लॉप गेंदबाजी

भारत की गेंदबाजी एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई हैं, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। खराब प्रदर्शन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आज सारे भारतीय गेंदबाजों ने जी भर के रन अफ्रीकी टीम पर रन लुटाए हैं। रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) ने आज अपने पिछले मैचों के प्रदर्शन को फॉलो नहीं किया।

आज उन्होने 4 ओवरों में 35 रन दे डालें। उमेश यादव (UMESH YADAV) ने 34 रन और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने 49 रनों, दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR)  ने 48 रन, सिराज (SIRAJ) 44 रनों से काफी ज्यादा महंगे संबित हुए।

पिछले हर मुकाबलों में भारत के लिए सारे ओवर और विकेट चटकाने वाले गेंदबाज अक्षर पटेल (AXAR PATEL) आज सिर्फ एक ही ओवर डालते हुए नजर आए। जो की फैंस को खटक भी रहा हैं। आज  भारतीय टीम ने आज कैच भी काफी छोड़े हैं। आज भारत की गेंदबाजी हार की सबसे बड़ी वजह हैं।

2. टॉप ऑर्डर हुआ फेल

साऊथ अफ्रीका टीम ने 228 रनों का लक्ष्य भारत के सामने रखा था जो की आसान बिल्कुल नहीं रहने वाला था। आज भारत की बल्लेबाजी पिछले मुकाबले से अलग थी। आज टॉप ऑर्डर के अहम बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और केएल राहुल (KL RAHUL) टीम का हिस्सा नहीं थे।

ओपनिंग करने के लिए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और ऋषभ पंत  (RISHABH PANT) साथ में उतरे थे लेकिन कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर ही आऊट हो गए। जिसके तुरंत बाद तीन नंबर पर आए श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) 1 रन बनाकर आऊट हो गए। ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) के बीच हमें थोड़ी अच्छी साझेदारी देखने को मिली

लेकिन वह ज्यादा लंबी नहीं रही। ऋषभ पंत अच्छे लय में नजर आ रहे थे। लेकिन वह सिर्फ 27 बनाकर आऊट हो गए। दिनेश कार्तिक को आज बैटिंग में प्रमोशन मिला था। वह चार नंबर पर उतरे थे और शानदार नजर आए, लेकिन महज 46 रनों पर आऊट हो गए। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के आऊट होने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह हार चुकी थी।

3. सूर्या का नहीं चला बल्ला

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) का मैच में बल्ला चलना भारत की जीत का कारण रहता हैं। लेकिन आज उनका बल्ला पूरी तरह से शांत रहा जिसके चलते 228 रनों के टारगेट को भारत छू नहीं पाई। सूर्या आज पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और वह 6 गेंद पर 8 रन बनाकर आऊट हो गए। आज भारतीय टीम की बल्लेबाजी में गहराई भी नहीं थी। और यह बात भारतीय टीम को भी समझने की जरूरत हैं कि सूर्यकुमार हर मैच में रन नहीं बना सकते हैं।