IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज डीसाईडर मैच में जीत टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, जानें भारतीय टीम की प्लेइंग-XI
IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज डीसाईडर मैच में जीत टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, जानें भारतीय टीम की प्लेइंग-XI

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आख़िरी मुकाबला मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में दोपहर 1 बजे से खेला जायेगा। फिलहाल इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।

बता दें कि, रविवार को खेले गए दोनों टीमों के बीच दूसरे वनडे में भारत ने जीत हासिल करते हुए इस सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया था। ऐसे में सीरीज़ का आखिरी और निर्णायक मैच जीतने में दोनों टीमें पूरी जान लगा देंगी।

भारत ने जीता टॉस, चुनी पहले गेंदबाज़ी

भारत और साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल 21 वनडे मुकाबले खेले है और जिसमें 12 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि सात मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा और एक मैच रद्द हुआ है। हालांकि टीम इंडिया एक बार फिर अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर 11 अक्टूबर को सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेलेगी।

तीसरे वनडे के लिए भारत और साउथ अफ्रीका टीम की प्लेइंग-XI

भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान।

साउथ अफ्रीकी टीम: जानेमन मलान, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेन्ड्रिक्स, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, लुंगी एनगीडी, एडिल फेकुलवायो, एनरिच नोर्ते, मार्को जानसेन, बेजोर्न फॉर्जुन।