IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने लगातार तीसरी बार जीता टॉस, भारत को बुलाया पहले बल्लेबाज़ी करने, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

By Akash Ranjan On June 14th, 2022
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने लगातार तीसरी बार जीता टॉस, भारत को बुलाया पहले बल्लेबाज़ी करने, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला (India vs South Africa) खेला जा रहा है। यह मैच विशाखापट्नम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम (Dr ys Rajasekhara Reddy Stadium, Visakhapatnam) में हो रहा है। इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने जीत का परचम लहराया है। अफ़्रीकी टीम के पास सीरीज में 2-0 की बढ़त है। भारतीय टीम के लिए तीसरा टी-20 मुकाबला करो या मरो जैसा है।

साउथ अफ्रीका ने लगातार तीसरी बार जीता टॉस

टीम इंडिया के लिए करो या मरो

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तीनों मैच करो या मरो वाले होंगे। तीसरा मैच भी इसी कड़ी में महत्वपूर्ण होने वाला है, अगर इस मैच में भारत हार जाती है तो सीरीज भी गवा देगी। विशाखापट्नम के (Dr ys Rajasekhara Reddy Stadium, Visakhapatnam) में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया को हर हाल में जीत चाहिए।

सीरीज में अभी तक क्या हुआ?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला गया था। जहाँ 212 रनों के बड़े लक्ष्य के बावजूद अफ्रीका ने 7 विकेट से आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। दूसरे मैच में भी साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से मैच अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हैं। और सीरीज अपने नाम करने के लिए सिर्फ 1 जीत की दरकार है।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रुतुराज गायकवा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (c)(wk), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहाली, अवेश खान।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

टेम्बा बावुमा (C), रीज़ा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, रासी वैन डेर डूसन, हेनरिक क्लासेन (wk), डेविड मिलर, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्टजे

Tags: IND vs SA, टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका,
Exit mobile version