IND vs RSA: 3 खिलाड़ी जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में जगह नहीं करते थे डिजर्व, लेकिन फिर भी मिला मौका

By Shadab Ahmad On May 22nd, 2022
IND vs SA: 3 खिलाड़ी जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में जगह नहीं करते थे डिजर्व, लेकिन फिर भी मिला मौका

आईपीएल 2022 (IPL 2022)के बाद टी 20 क्रिकेट का रोमांच भारत बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के मैच में देखने को मिलेगा। 9 जून से होने वाली 5 मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम की प्रतिष्ठा एक बार फिर दांव पर होगी। हालांकि भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ियों का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

ये खिलाड़ी किसी भी दशा में IND vs SA की सीरीज में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए डिजर्व नहीं करते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि वो 3 खिलाड़ी कौन से हैं जो भारतीय टीम  के लिए डिजर्व नहीं करते हैं। इन खिलाड़ियों को कुछ दिन के ब्रेक की जरूरत है।

1-ऋषभ पंत

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हाल किसी से छुपा नहीं है। ये हर एक क्रिकेट प्रेमी जानता है कि कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के लचर प्रदर्शन ने टीम को प्ले ऑफ से बाहर कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स अपने आखिरी मैच को जीतने के बाद टॉप 4 टीमों में शुमार हो सकती थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ऐसा नहीं कर सके। पूरे सीजन में ऋषभ पंत कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। इस सीजन की सबसे लंबी पारी उनकी 44 रन की रही।

इसके साथ ही 14 मैचों में सिर्फ 340 रन बनाए हैं। इससे पहले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ी के रूप में भी वो फ्लाप रहे। श्रीलंका दौरे के दौरान उनको आराम देकर संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को लिया गया था। अब फैंस का मानना है कि इनके प्रदर्शन को देखते हुए फिलहाल साउथ अफ्रीका दौरे पर भी उनको आराम दिया जाना चाहिए। इनके स्थान पर युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। 

2- वेंकटेश अय्यर

VENKATESH IYER

आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले वेंकटेश अय्यर भारत के लिए चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह ऑलराउंडर की भूमिका अदा कर रहे थे। ऐसे में माना जा रहा था कि वह पांड्या को रिप्लेस कर देंगे। पर उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। आईपीएल में उनके प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में इनका सिलेक्शन होने से प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है।

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) आईपीएल 2022 में बिल्कुल फ्लॉप रहे हैं। वे रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिक ही नहीं पा रहे हैं। उनके बल्ले से इस सीजन में सिर्फ 1 फिफ्टी देखने को मिली है। ऐसे में इनका चयन टीम इंडिया में होने से फैंस में निराशा है। फैंस का मानना है कि इनकी जगह राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था।

 

3- श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का प्रदर्शन काफ़ी निराशाजनक रहा। श्रेयस अय्यर ने न तो बल्ले से न ही अपनी कप्तानी से इस सीजन प्रभावित किया। श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2022 में कुल 14 मुकाबलों में 30.84 की औसत से 401 रन बनाए।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली यह टीम अपने 14 लीग मैचों में से महज छह मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई, जिसके चलते वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। अब फैंस का मानना है कि इनके जगह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था।

Tags: ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर,