IND vs PAK : “विराट कोहली की ज़िंदगी में अब तक की बेस्ट पारी…” पाकिस्तान को हरा कर रोहित शर्मा हुए इमोशनल, छू लिया फैंस का दिल

By Akash Ranjan On October 23rd, 2022
IND vs PAK : "विराट कोहली की ज़िंदगी में अब तक की बेस्ट पारी..." पाकिस्तान को हरा कर रोहित शर्मा हुए इमोशनल, छू लिया फैंस का दिल

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में भारत की छठी जीत है। भारत की इस जीत से कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भी गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि हार्दिक और कोहली ने जैसे बल्लेबाजी की, उससे जीत आसान हो गई।

आईसीसी T20 वर्ल्डकप 2022 में 23 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया। जिसमें टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में बाज़ी मार ली और 4 विकेट से यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा मैच के बाद हुए इमोशनल

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने निर्धारित 20 ओवर में 160 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसको भारत ने 4 विकेट शेष रहते हुए आखिरी ओवर में जीत लिया। दोनों टीमों के बीच एक रोचक मुकाबला देखने को मिला। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इमोशनल हो गए और उन्होंने बड़ा बयान भी दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर 4 विकेट से मैच जीतने के बाद एक इमोशनल बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मैच जीतने के बाद उनका क्या रिएक्शन था। रोहित शर्मा ने कहा कि,

“हम यह कोशिश कर रहे थे कि मैच में बने रहना है, हमें पता था कि हम किसी भी परिस्थिति से मैच निकाल सकते हैं। पिच पर गेंदबाज़ों के लिए काफ़ी मदद थी। हमारे गेंदबाज़ो ने उसका काफ़ी बढ़िया उपयोग किया। हालांकि पाकिस्तान की टीम के मध्यक्रम ने बढ़िया बल्लेबाज़ी की। हार्दिक और कोहली के पास काफ़ी अनुभव है, उन्हें इस तरह के मैचों में शांत रह कर खेलना आता है। हम जिस तरह से जीते वह हमारे लिए काफ़ी ज़्यादा महत्वपूर्ण है। विराट ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की है, उसको सैल्यूट किया जाना चाहिए।”

“विराट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके लिए सलाम”

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आगे अपने बयान में विराट कोहली की और हार्दिक पंड्या की जमकर सरहाना की. खासकर उन्होंने विराट की नाबाद 82 रनों की पारी के लिए उन्हें सलाम किया है। अगर कोहली इस मैच में नहीं चलते तो टीम इंडिया का हारना तय था. लेकिन उन्होंने अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेलकर भारत को मैच जितवाया और एक बार फिर इस बात को भी साबित किया कि आखिर उन्हें क्यों “चेज़ मास्टर कहा जाता है। हिटमैन (Rohit Sharma) ने कहा कि,

“पहले दो विकेट जल्दी गिर गए थे, मिडिल ऑर्डर को जल्दी एक्सपोज नहीं करना चाहते हैं, इसलिए अक्षर पटेल को भेजा। गेम आगे बढ़ता रहे तो हमारा फोकस था कि आखिरी पांच ओवर में 50-60 रन रहे। हार्दिक और कोहली ने जैसे बल्लेबाजी की, उससे जीत आसान हो गई।”

Tags: टी-20 वर्ल्ड कप 2022, रोहित शर्मा,