IND vs PAK: बतौर कप्तान अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे रोहित शर्मा हुए इमोशनल, राष्ट्रगान के दौरान छलका आंसू, वायरल हुआ VIDEO

By Akash Ranjan On October 23rd, 2022
IND vs PAK: बतौर कप्तान अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे रोहित शर्मा हुए इमोशनल, राष्ट्रगान के दौरान छलका आंसू, वायरल हुआ VIDEO

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20WORLD CUP) का महामुकाबला यानी की भारत-पाक मुकाबला आज 23 अक्टूबर को खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज यानि 23 अक्टूबर को टी20 विश्वकप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। लेकिन इस मैच में टॉस के बाद राष्ट्रगान के दौरान कप्तान रोहित शर्मा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।

वहीं मुकाबले की शुरुआत से पहले जब दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर उतरीं तो इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का देश के प्रति प्यार छलक आया जब वह राष्ट्रगान गाते हुए भाव विभोर होकर रोते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

रोहित शर्मा राष्ट्रगान के दौरान हुए भावुक

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सुपर-12 का पहला मुकाबला आज पाकिस्तान के साथ खेल रहे हैं। मुकाबले के आगाज से पहले राष्ट्रगान के दौरान भारतीय टीम के कप्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा जिसमें वो भावुक होते हुए दिखे। हालांकि जाहिर सी बात है राष्ट्रगान के दौरान अक्सर ही खिलाड़ी भावुक हो जाते हैं। हालांकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का ये वीडियो सोशल मीडिया में फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जीत के लिए उन्हें विश भी करते हुए दिखे।

यहां देखें वीडियो –

IND vs PAK : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत की प्लेइंग-11- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन/युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल/मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी।

Tags: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022, रोहित शर्मा,