भारत पाकिस्तान (IND vs PAK) का मैच मेलबर्न के मैदान में 23 अक्टूबर को होना है। इससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी काफी आराम और पलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का भी ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सूर्यकुमार यादव का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। खिलाड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इन पलों को साझा भी करते हैं।
रोहित शर्मा ने किस बात पर उड़ाया सूर्या का मजाक
इंस्टाग्राम पर मुबंई इंडियंस के अकाउंट से रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में रोहित शर्मा कह रहे हैं, “अब मैं उस खिलाड़ी को फोन देने जा रहा हूँ जो हर एयरपोर्ट पर सेम पोज में फोटो क्लिक करवाता है।”
फिर रोहित शर्मा अपने सारे फोटोज में thumbs up साइन दिखाते हुए करके फोटो क्लिक करवाते हैं। दरअसल इस वीडियो में वह सूर्यकुमार यादव का मजाक उड़ा रहे हैं। क्योंकि वह ऐयरपोर्ट पर जब भी नजर आते हैं, थम्सअप साइन के साथ ही फोटो खिचवाते हैं। इस सीन को देखकर वीडियो के अंत में सुर्याकुमार यादव भी हसंते हुए नजर आते हैं।
भारत पाकिस्तान का मैच 23 को
टी20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है। इस टूर्नामेंट में 23 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान मैदान में आमने सामने उतरेंगे। इस मैच को देखने के लिए सभी बेताब हैं। भारत–पाक मैच हमेशा ही चर्चा में रहता है। बता दें कि यह मैच मेलबर्न में भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा। इस कौन सी टीम बाजी मारेगी ये देखना काफी रोमांचक होगा। ज्यादातर विश्वकप में पाकिस्तान ने भारत को सिर्फ एक बार हराया है. बाकि के जितने भी मैच हुए है उसमें भारत ने ही बाजी मारी है।
