IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका दिखेगा मिशन मेलबर्न में दम, जाने क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट

भारत और पाकिस्तानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका हैं। सुपर-12 में खेलने वाली सारी टीमों के नाम अब सामने आ चुके हैं। इस टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला 23 अक्टूबर को भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ होने वाला हैं। ये टीमें जब भी मैदान में टकराती हैं तो वह एक नया इतिहास बन जाता हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने इतिहास बदलते हुए 10 विकेट से प्रचंड जीत हासिल की थी। अब भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में पिछले बार की हार को बदलने के लिए मैदान में उतरती दिखेगी। दोनों ही टीमें इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं।
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में आने से पहले आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) को हराया था। वहीं पाकिस्तान भले ही इंग्लैंड (ENGLNAD) से सीरीज हार गई थी लेकिन न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) में ट्राई सीरीज अपने नाम करती हुई नजर आई हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच काफी ज्यादा शानदार रहने वाला हैं इस मैच में मेलबर्न (MELBOURNE) का पिच कैसा रहने वाला हैं, आइए जानते हैं-
भारत और पाकिस्तान मेलबर्न स्टेडियम पिच रिपोर्ट
भारत और पाकिस्तान का दोनों ही एक-दूसरे के साथ क्लैश के साथ टूर्नामेंट की शुरूआत करते दिखने वाले हैं। दोनों के बीच मैच एमसीजी स्टेडियम (MCG STADIUM) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। इस स्टेडियम में अब तक भारत ने 4 टी20 मुकाबले खेले हैं जिनमें टीम ने 2 अपने नाम किए हैं वहीं पाकिस्तान को यहां खेले गए 1 मुकाबले में हार झेलनी पड़ी हैं।
मेलबर्न की पिच में गेंद और बल्ले का अच्छा संपर्क देखा जाता हैं। इस पिच पर तेज गेदंबाजों को उछाल मिलते हुए दिखाई देगी लेकिन स्पिनरों को यहां उतनी मदद मिलती नहीं दिखाई देती हैं। इस पिच पर पर अब तक 14 अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा 9 मुकाबले जीते हैं।
इसलिए रिकॉर्डों को देखते हुए टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के बारे में सोचती दिखाई देगी। इस मैच में जो सबको परेशान कर रही हैं वह मौसम हैं 23 तारीख को यहां बारिश की संभावना 80-100% है। आर्द्रता 82-87% के बीच रहेगी। हवाएं दक्षिण/दक्षिण-पूर्व से 15 से 25 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। बारिश शायद खेल बिगाड़ देगी।
भारत और पाकिस्तान संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तान टीमः मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमन, मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, शान मसूद, असिफ अलीस शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हरिस रौफ।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बाबर आजम, भारत बनाम पाकिस्तान, रोहित शर्मा,