IND vs PAK: हिटमैन रोहित शर्मा ने बताया क्यों रवींद्र जडेजा को ऊपर बल्लेबाजी करने भेजा, पांड्या की तारीफ में पढ़े कसीदे

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारत-पाक (IND vs PAK) के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का अहम योगदान रहा। टीम इंडिया ने मिशन एशिया कप का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के साथ किया है।
वहीं, इस जीत से भारतीय कप्तान काफी खुश हैं। आइये जानते हैं कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जीत के बाद क्या कुछ कहा?
IND vs PAK: जीत के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान?
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत पर कप्तान हिटमैन ने पंड्या की तारीफ में पढ़े क़सीदे, कहा- ‘जब वह टीम से बाहर थे तो….’
दरअसल, भारतीय टीम ने पिछले एक साल के इंतजार के बाद पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में जीत दर्ज की है। अगर ओवरऑल बात की जाए तो भारत की ये पाकिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में आठवीं जीत है। भारत की जीत में विराट कोहली (35 रन) के अलावा हार्दिक पांड्या (33 रन) और रविंद्र जडेजा (35 रन) की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा,
“हमें विश्वास था कि अगर हम मैच को अंत तक ले जाएंगे तो जीत हमारी ही होगी। यही विश्वास हमें टीम में लाना है। एकतरफ़ा जीत से अधिक ऐसे जीत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे हम बहुत कुछ सीखते हैं।”
हार्दिक पंड्या को लेकर हिटमैन ने कहा,
“हार्दिक पंड्या वापसी के बाद शानदार रहे हैं। जब वह टीम से बाहर थे तो उन्होंने अपनी फ़िटनेस पर काफ़ी मेहनत की और अब परिणाम दिख रहा है। उनके अंदर बहुत आत्मविश्वास है और उन्हें पता है कि वह गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों में अच्छा कर सकते हैं।”
IND vs PAK: ऐसा रहा भारत-पाक मैच का हाल
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आज़म (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई और भारत को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने हार्दिक और जडेजा की धमाकेदार पारी के दम पर 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए।
Tags: एशिया कप 2022, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या,