IND vs PAK: रोहित शर्मा के यह 11 खिलाड़ी करेंगे पाकिस्तान का काम-तमाम, पहले एनकाऊंटर में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में शुरू हो चुका हैं। पहला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट का पहला धमाकेदार मैच भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय टीम 2021 टी20 विश्व कप में मिली 10 विकेट के हार का बदला लेने मैदान में उतरती नजर आएगी, और दुबई का मैदान वही मैदान हैं जहां पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इस मुकाबले में जीत के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। आइए आपको हम पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 से रूबरू करवाते हैं-
ऐसी होगी भारतीय टीम की टॉप ऑर्डर
एशिया कप 2022 में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2018 का एशिया कप जीता था और रोहित के बारे में सबसे बड़ी बात यह हैं कि कप्तान के तौर पर उन्होने एशिया कप में एक भी मुकाबला नहीं हारा हैं। यह एशिया कप रोहित के लिए एक कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर काफी ज्यादा अहम होने वाला हैं।
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले एनकाऊंटर में भारत रोहित शर्मा और केएल राहुल (KL RAHUL) की ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान में उतरती नजर आएगी। दोनों ही खिलाड़ी टी20 प्रारूप के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। केएल राहुल आईपीएल 2022 के बाद पहली बार टी20 प्रारूप में खेलते हुए नजर आएंगे।
नंबर-3 पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अपना कहर बरपाते दिखेंगे। इंग्लैंड दौरे के बाद विराट कोहली लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करते दिखाई देंगे। नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जो इस वक्त टी20 फॉर्मेट में आग उगलते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्या टी20 रैकिंग में नंबर-2 की स्थान पर विराजमान हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सूर्या भारतीय टीम का सबसे बड़ा हथियार होने वाले हैं।
ये खिलाड़ी टीम में निभाएंगे ऑलराऊंडर की भूमिका
भारतीय टीम में नंबर-5 की भूमिका पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (RISHABH PANT) नजर आएंगे। ऋषभ का टी20 फॉर्मेट में फॉर्म उतना खास अभी कुछ समय से नही हैं लेकिन टीम को उनसे शानदार फिनिशिंग की उम्मीद होगी। नंबर-6 पर हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) नजर आएंगे हार्दिक अपने बल्ले का दम पिछले कुछ दौरों में बखूबी दिखाते दिखे हैं। वहीं गेंदबाजी में वो कमाल दिखा रहे हैं।
रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और रविचंद्रन अश्विन (R. ASHWIN) भी हार्दिक पांड्या को ऑलराऊंडर के क्लब में जॉइन करेंगे। तीनों ही खिलाड़ियों से एशिया कप के दौरान शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। टी20 फॉर्मेट में हमेशा ऑलराऊंडर खिलाड़ियों की महत्वता पहले से ज्यादा बढ़ जाती हैं। यह ऑलराऊंडर खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे।
इन गेंदबाजों पर भरोसा जताएंगे कप्तान रोहित शर्मा
भारतीय टीम एशिया कप में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के तेज गेंदबाजी अटैक को काफी ज्यादा मिस करेगी। कप्तान रोहित शर्मा भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) को नई गेंद से अटैक करने की जिम्मेदारी देंगे।
वहीं हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) जो अपना पहला एशिया कप खेल रहे हैं, इनके सिर पर भारत की तेज गेंदबाजी यूनिट संभालने की जिम्मेदारी रहेगी। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) , आर. अश्विन (R. ASHWIN) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) स्पिन डिपॉर्टमेंट संभालते दिखेंगे।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,