IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ मेगा क्लैश में भारत उड़ाएगी पाक की धज्जियां, इस धमाकेदार मैच को कहां देख पाएंगे FREE, जानें पूरी डिटेल्स

By Twinkle Chaturvedi On October 23rd, 2022
IND vs PAK: पाकिस्तान के साथ मेगा क्लैश में भारत उड़ाएगी पाक की धज्जियां, इस धमाकेदार मैच को कहां देख पाएंगे FREE, जानें पूरी डिटेल्स

भारत और पाकिस्तानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका हैं। सुपर-12 में खेलने वाली सारी टीमों के नाम अब सामने आ चुके हैं। इस टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला 23 अक्टूबर को भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ होने वाला हैं। ये टीमें जब भी मैदान में टकराती हैं तो वह एक नया इतिहास बन जाता हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने इतिहास बदलते हुए 10 विकेट से प्रचंड जीत हासिल की थी। अब भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में पिछले बार की हार को बदलने के लिए मैदान में उतरती दिखेगी। दोनों ही टीमें इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं।

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में आने से पहले आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) को हराया था। वहीं पाकिस्तान भले ही इंग्लैंड (ENGLNAD)  से सीरीज हार गई थी लेकिन न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) में ट्राई सीरीज अपने नाम करती हुई नजर आई हैं। भारत और पाकिस्तान के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप कैसे देख पाएंगे आइए आपको बताते हैं-

पाकिस्तान पर पलटवार करेगी भारतीय टीम

भारत और पाकिस्तान की राइवलरी हम सालों से देखते हुए आए हैं, बड़े टूर्नामेंट्स में हमेशा भारत का दबदबा पाक के ऊपर रहता था। लेकिन पिछले टी20 वर्ल्ड कप ने सब बदलने का काम किया। हाल ही में एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच जीतकर भारत को टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए मजबूर कर दिया। अब टीम इंडिया वहां पहुंची हैं जहां से सब शुरू हुआ था इसी वर्ल्ड कप में पाक ने परचम लहराया था।

अब टीम इंडिया इसी वर्ल्ड कप में पलटवार करते हुए मैच में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया टी20 की नंबर-1 टीम हैं हाल ही में आस्ट्रेलिया को उनकी ही जमीं पर वॉर्मअप में हराना टीम को आत्मविश्वास देगा। रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और सारे भारतीय खिलाड़ी पाक के खिलाफ मैच में अहम रोल अदा करते हुए नजर आएंगे।

कब और कहां खेला जाएगा इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच

इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड में पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को एमसीजी क्रिकेट स्टेडियम मेलबर्न में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।

कहां देख सकते हैं  मैच का लाइव टेलीकास्ट

इंडिया और पाकिस्तान के बीच  मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स-1 नेटवर्क (STAR SPORTS NETWORK) के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है।

कहां देख सकते हैं मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग

इंडिया और पाकिस्तान के  मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्शन के साथ डिजनी प्लस हॉटस्टार (DISNEY PLUS HOTSTAR) पर देख सकते हैं, अगर आपके पास JIO TV है तो आप इसे FREE में देख सकते हैं।

भारत और पाक संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान टीमः मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमन, मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, शान मसूद, असिफ अलीस शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हरिस रौफ।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बाबर आजम, भारत बनाम पाकिस्तान, रोहित शर्मा,
Exit mobile version