IND vs PAK: पाकिस्तान को दोबारा चकनाचूर करने रोहित शर्मा खेलेंगे सबसे बड़ा दांव, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

By Twinkle Chaturvedi On September 4th, 2022
IND vs PAK: पाकिस्तान को दोबारा चकनाचूर करने रोहित शर्मा खेलेंगे सबसे बड़ा दांव, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का ग्रुप स्टेज काफी ज्यादा शानदार रहा हैं। अब फैंस के बीच सुपर-4 स्टेज के लिए उत्साह पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया हैं। यह उत्साह भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) को फिर दोबारा देखने से और भी ज्यादा बढ़ गया हैं। भारत और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-4 स्टेज में टकराने के लिए तैयार हैं।

दोनों देशों के बीच यह धमाकेदार मुकाबला 4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। इस एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त दी थी। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) एक बार पाकिस्तान को पटखनी देने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। आइए हम आपको भारत के प्लेइंग 11 से मिलवाते हैं-

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का टॉप ऑर्डर

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबले जीतकर सुपर-4 में शानदार जगह बनाई थी। अब रोहित शर्मा सुपर-4 के मुकाबलों पर नजर बनाए हुए हैं, यहां के भी सारे मुकाबले जीतकर रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) फाइनल की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में रोहित शर्मा की भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पहले से भी ज्यादा शानदार रहने वाली हैं।

रोहित शर्मा इस मैच के लिए सबसे बड़ा बदलाव ओपनिंग जोड़ी में कर सकते हैं। केएल राहुल (KL RAHUL)  की पिछले मैच में कछुआ छाप पारी भारत का सिर का दर्द बन गई थी। ऋषभ पंत पिछले मुकाबले का हिस्सा थे। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। नंबर-3 पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अपना कोहराम मचाते हुए वपास से नजर आएंगे। विराट पिछले मुकाबलों में शानदार नजर आए हैं।

सूर्या संभालेंगे मिडिल ऑर्डर

नंबर-4 पर सूर्याकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) फिर अपना कहर बरपाते नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 18 रन की पारी खेली थी, उसके बाद हांगकांग के खिलाफ 68 रनों की फरार्टदार पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ सूर्या सबसे बड़ी चुनौती पेश करते नजर आएंगे। नंबर-5 पर हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) नजर आएंगे।

हार्दिक की पारी अब भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बुरे सपने की तरह याद होगा। नंबर-6 पर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) नजर आएंगे। नंबर-7 पर अक्षर पटेल (AXAR PATEL) नजर आ सकते हैं, जो हाल ही में चोटिल रविंद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट बने हैं। अक्षर पिछले खेले गए मुकाबलों में शानदार नजर आए हैं। इसलिए जडेजा की जगह पर वह सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी है।

यह गेंदबाज पाकिस्तान के खिलाफ मचाएंगे कहर

कप्तान रोहित शर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ अपने बल्लेबाजी को एक बार फिर मजबूत रखने की जरूरत हैं। इस बार भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाजों के साथ नजर आएगी, जिसमें हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) शामिल हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजी में रोहित शर्मा दिग्गज रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) की वापसी कराते नजर आ सकते हैं।

अश्विन को युवा गेंदबाज आवेश खान की जगह टीम में जगह मिल सकती हैं। आवेश पिछले मुकाबले में काफी ज्यादा रन खर्च करते हुए नजर आए थे। अब समय हैं कि भारतीय मैनेजमेंट अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर भरोसा जताए। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और अक्षर पटेल दो अन्य स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Tags: ऋषभ पंत, केएल राहुल, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,
Exit mobile version