IND vs PAK: पाकिस्तान से पिछली हार का बदला लेने रोहित शर्मा ने बना ली हैं धाकड़ प्लेइंग 11, दिग्गज को छोड़कर युवाओं पर कप्तान ने जताया भरोसा

By Twinkle Chaturvedi On October 23rd, 2022
IND vs PAK: पाकिस्तान से पिछली हार का बदला लेने रोहित शर्मा ने बना ली हैं धाकड़ प्लेइंग 11, दिग्गज को छोड़कर युवाओं पर कप्तान ने जताया भरोसा

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में 23 अक्टूबर को मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम (MCG STADIUM) में भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN)  आपस में दोपहर 1ः30 बजे से टकराती दिखेगी। भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप 2007 में जीता था तब से लेकर अब तक भारत एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई हैं, इस बार जब टीम इंडिया मैदान में उतरेगी तो पहले दिन से उनकी मंशा ट्रॉफी को जीतने की रहने वाली हैं।

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकटों से शिकस्त दी थी। पाक ने हाल ही में हुए एशिया कप में भारत को 5 विकटों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। लेकिन अब रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की टीम पलटवार करते हुए नजर आएगी। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप से पहले आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका जैसी टीमों को हराकर नंबर-1 का ताज सजाए हुए हैं।

साथ ही रोहित शर्मा की टोली में एक से बढकर एक मैच विनर खिलाड़ी हैं जो कभी भी मैच पलट सकते हैं। कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के ओपनिगं मैच में किस प्लेइंग 11 से साथ उतरेंगे आइए आपको बताते हैं-

टॉप ऑर्डर खिलाड़ियों का रहेगा जलवा

कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) ही भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। दोनो की ही जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में कहर बरपाते हुए नजर आई थी। केएल राहुल इस वक्त आस्ट्रेलिया की पिचों पर शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। दो वॉर्मअप मैचों में उन्होने दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। विराट कोहली जिनका बल्ला किसी के सामने बोलें या ना बोलें लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बोलता हुआ नजर आता हैं।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) एशिया कप में पाक के खिलाफ खतरनाक दिखें थे। टी20 वर्ल्ड कप में भी विराट का बल्ला वापस से तीन नंबर पर बोलते हुए नजर आएगा। सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) नंबर-4 की जिम्मेदारी अपने कंधे पर रखने वाले हैं सूर्या लगातार शानदार नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच में सूर्या अपना फॉर्मं बरकरार रखते हुए नजर आएंगे। इस तरह से टॉप ऑर्डर के सारे खिलाड़ियों का पाकिस्तान के खिलाफ हमें जलवा देखने को मिल सकता हैं।

दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या करेंगे फिनिश

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) और हार्दिक पांड्या के कंधो पर भारत को फिनिश देने की जिम्मेदारी रहेगी। अगर भारत लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो इनकी फिनिशिंग की भारत को मैच जितवाते हुए नजर आएगी। हार्दिक पांड्या ने एशिया कप 2022 में अपनी फिनिशिंग पारी से भारत के वर्ल्ड कप हार का दुबई के मैदान पर बदला लिया था। अब टी20 वर्ल्ड कप में भी हार्दिक वैसा ही करते हुए नजर आ सकते हैं।

दिनेश कार्तिक का बल्ला भी फिनिश करते हुए इस वक्त शानदार नजर आ रहा हैं। हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होने भारत को मैच जीतवाने में अहम भूमिका निभाई हैं। हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) नंबर-5 और दिनेश कार्तिक नंबर-6 पर नजर आएंगे। अक्षर पटेल (AXAR PATEL) नंबर-7 में उतरकर मैच पलटते हुए नजर आ सकते हैं।

मोहम्मद शमी गेंदबाजी यूनिट में निभाएंगे लीड रोल

मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट बन टी20 वर्ल्ड कप में उतरे हैं। करीब एक साल बाद मोहम्मद शमी ने टी20 क्रिकेट में गेंदबाजी की, आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप में शमी ने अपने 3 विकटों से भारत को हारा हुआ मैच जीतवा दिया।

मोहम्मद शमी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाजी क्रम की जिम्मेदारी संभालते हुए दिखेंगे। भुवनेश्वर कुमार (BHUVANESHWAR KUMAR), अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) और हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। वहीं युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और अक्षर पटेल (AXAR PATEL) स्पिन डिपॉर्टमेंट संभालते हुए नजर आएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, विराट कोहली,