IND vs PAK: पाकिस्तान को बैटिंग की पाठशाला देती नजर आएगी भारत की ओपनिंग जोड़ी, इनके कहर से झुकाना पड़ेगा सिर

By Twinkle Chaturvedi On September 4th, 2022
IND vs PAK: पाकिस्तान को बैटिंग की पाठशाला देती नजर आएगी भारत की ओपनिंग जोड़ी, इनके कहर से झुकाना पड़ेगा सिर

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का ग्रुप स्टेज काफी ज्यादा शानदार रहा हैं। अब फैंस के बीच सुपर-4 स्टेज के लिए उत्साह पहले से काफी ज्यादा बढ़ गया हैं। यह उत्साह भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) को फिर दोबारा देखने से और भी ज्यादा बढ़ गया हैं।

भारत और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-4 स्टेज में टकराने के लिए तैयार हैं। दोनों देशों के बीच यह धमाकेदार मुकाबला 4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

इस एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त दी थी। भारत ने अपने पिछले दो मुकाबले जीते जरूर हैं लेकिन टीम की ओपनिंग बल्लेबाजी दोनों ही मैचों में काफी खराब रही हैं। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े एनकाऊंटर में भारत की ओपनिंग जोड़ी क्या रहेगी।

रोहित शर्मा ओपनिंग जोड़ी में करेंगे बदलाव

रोहित शर्मा ओपनिंग जोड़ी में करेंगे बड़ा बदलाव

भारतीय टीम ने एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबले जीतकर सुपर-4 में शानदार जगह बनाई थी। अब रोहित शर्मा सुपर-4 के मुकाबलों पर नजर बनाए हुए हैं, यहां के भी सारे मुकाबले जीतकर रोहित शर्मा फाइनल की ओर कदम बढ़ाना चाहेंगे। भारतीय टीम ने एशिया कप के ग्रुप स्टेज मुकाबलों में अच्छी जीत तो दर्ज की हैं। लेकिन भारत की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हैं।

दोनों ही मैचों में भारत की ओपनिंग जोड़ी बहुत जल्दी टूटती हुई नजर आयी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी का मजबूत रहना काफी ज्यादा अहम हैं। रोहित शर्मा इस मैच के लिए सबसे बड़ा बदलाव ओपनिंग जोड़ी में कर सकते हैं। केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ गोल्डन डक पर आऊट हुए थे। और हांगकांग के खिलाफ उनकी 36 रनों की कछुआ छाप पारी तो सिर का दर्द बन गई थी।

ऋषभ पंत बनेंगे रोहित के पॉर्टनर

भारत के लिए केएल राहुल का फॉर्म मुसिबत बन सकता हैं। इतने बड़े टूर्नामेंट में मैनेजमेंट को बैक करने की जगह जीत पर ध्यान देना चाहिए।  ऋषभ पंत पिछले मुकाबले का हिस्सा तो थे लेकिन उनकी बल्लेबाजी हमने नहीं देखी थी। ऋषभ पंत को हार्दिक पांड्या की जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा थे।

अब जब हार्दिक आएंगे तो उनकी जगह किसी भी खिलाड़ी को खाली करनी ही पड़ेगी। ऋषभ को केएल राहुल की जगह प्लेइंग 11 में शामिल और ओपनिंग की जिम्मादारी मिल सकती हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Tags: ऋषभ पंत, एशिया कप 2022, केएल राहुल, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,